{"_id":"6a961d1e5170dff001085d7e","slug":"protest-against-fir-against-rahul-gandhi-ambala-news-c-45-1-kur1001-160421-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर जताया विरोध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्वयं
कांग्रेस भवन से अग्रसेन चौक तक निकाला मार्च, जमकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च निकाला। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से अग्रसेन चौक तक प्रदर्शन किया ।
जिला अध्यक्ष एवं विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल रद्द करने की मांग की और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित रैली के दौरान भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक एवं जातिवादी कृत्य के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास को कांग्रेस कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।