फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private bus hits the bike of two friends, three injured

Ambala News: दो दोस्तों की बाइक को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Private bus hits the bike of two friends, three injured
अंबाला। नारायणगढ़ में तबीयत बिगड़ने पर दोस्त संग अस्पताल जा रहे युवक की बाइक को प्राइवेट बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लवप्रीत सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई तो दो अन्य प्रवीण व अनिल को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राइवेट बस चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ी कोहड़ी निवासी रूप चंद ने बताया कि उसके लड़के लवप्रीत सिंह की अचानक तबीयत खराब होने पर गांव के ही दो लड़के प्रवीण व अनिल कुमार चैकअप करवाने के लिए अस्पताल जा रहे थे। 23 अप्रैल को रात करीब 9 से 9 बजकर 30 मिनट पर सरकारी अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया जबकि लवप्रीत सिंह व उसके दोनों दोस्तों गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। बेटे लवप्रीत सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था और दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed