फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal issued notice in sexual harassment case

प्रिंसिपल ने यौन उत्पीड़न मामले में जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Principal issued notice in sexual harassment case
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एक की कक्षा की तीन छात्राओं द्वारा कक्षा अध्यापक पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कॉलेज आंतरिक जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट न केवल प्रिंसिपल बल्कि पुलिस थाने में भी जमा करवा दी है। कमेटी ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि तीनों छात्राएं खौफजदा हैं। इतना ही नहीं कॉलेज शिक्षक द्वारा छात्राओं को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज का रिकॉर्ड भी साथ संलग्न किया गया है। जांच कमेटी ने कहा है कि हम अभी इस मामले में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच सकते। इसीलिए इस मामले की अपने स्तर पर जांच करवाएं। वहीं, जांच कमेटी के समक्ष आरोपी शिक्षक दो बार पेश हुआ। पहली बार 12 जनवरी को शिक्षक ने लिखित में अपने बयान देकर कहा कि मानसिक तनाव के चलते मैं ऐसा कदम उठा बैठा, लेकिन मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन 13 जनवरी को अपने दूसरे बयान में आरोपी शिक्षक ने स्पष्ट किया है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने कॉलेज काउंसिल की बैठक में रखा मामला
कॉलेज आंतरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट को प्रिंसिपल ने कॉलेज काउंसिल में रखा। कॉलेज काउंसिल ने जो निर्णय लिया उसी आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार के नोटिस में शिक्षक को दो दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। इसमें प्रिंसिपल ने लिखा है कॉलेज काउंसिल ने यौन उत्पीड़न के मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की, लेकिन आपने सभी को नकार दिया। कमेटी के सामने भी आपने ऐसा किया, लेकिन आपका व्यवहार सही नहीं है। क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आप दो दिनों में अपना जवाब दें।
विज्ञापन

अभी कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी ही इस मामले की जांच कर रही है।
-विजय कुमार, इंस्पेक्टर कैंट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed