{"_id":"60f5dd568ebc3e6804280d97","slug":"pre-registration-started-for-admission-in-iti-dual-system-of-training-seats-5-thousand-ambala-news-knl770708170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू, ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग सीटें हुई 5 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू, ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग सीटें हुई 5 हजार
विज्ञापन
अंबाला। आईटीआई में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हालांकि अभी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विभाग ने आमंत्रित नहीं किए हैं क्योंकि अभी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा और सीबीएसई की 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर विभाग ने प्री पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, निजी मोबाइल नंबर एवं ईमेल एड्रेस, आवास प्रमाण पत्र, आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र, पिताविहीन या अनाथ का प्रमाण पत्र, विधवा, विधवा की संतान, एक्स सर्विसमैन, एक्स सर्विसमैन आश्रित, परिवार की आमदनी का प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन पेमेंट अदायगी के लिए पेटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व बैंक पासबुक इत्यादि पास होना अनिवार्य है।
ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग में दाखिला के लिए बढ़ाई सीटें
ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के पहले ही वर्ष में प्रशिक्षुओं ने साधारण ट्रेड के प्रशिक्षुओं के मुकाबले तीन गुणा ज्यादा प्लेसमेंट हासिल की है। इस उत्साहजनक परिणाम को देखते हुए सरकार ने ‘ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग’ की सीटें बढ़ा कर 5,000 कर दी गई हैं।
आईटीआई में दाखिले के लिए सरकार ने प्री-पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। निश्चित तौर पर ड्यूल डेस्क ट्रेड में सामान्य ट्रेड से तीन गुणा अधिक दाखिले हुए हैं। इसीलिए इसकी सीटों में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी आईटीआई अंबाला।