{"_id":"65b1912b8d9be352310d3df6","slug":"pre-board-exams-for-class-10th-and-12th-from-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-17352-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दसवीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दसवीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में गुरुवार से प्री-बोर्ड यानि पूर्व वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा आठ फरवरी तक चलेगी। शिक्षा विभाग नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की परीक्षा लेगा। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
इन परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही विभाग वार्षिक परीक्षा की तैयारी कराएगा। विभाग ने 10वीं कक्षा में परिणाम के लिए 70 फीसदी और 12वीं के लिए 90 फीसदी का लक्ष्य है। यही नहीं विभाग अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों व संबंधित विषय अध्यापकों को गंभीरता से वार्षिक परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जिले में पिछले सत्र में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 57 फीसदी और 12वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम 82 फीसदी रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 10वीं कक्षा का 70 फीसदी और 12वीं का परिणाम 90 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
एससीईआरटी ने तैयार किए पेपर
प्रदेशभर के राजकीय स्कूलों में प्री-बोर्ड लिए जा रहे हैं। इस बार नौवीं से 12वीं कक्षा के प्री-बोर्ड एक साथ कराए जा रहे हैं। नौवीं और 11वीं कक्षा के पेपर तो जिला स्तर पर ही तैयार किए हैं, जबकि 10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर एससीईआरटी गुरुग्राम की तरफ से तैयार किए गए हैं। यह पेपर वार्षिक परीक्षा की तर्ज पर ही तैयार किए गए हैं।
30 हजार विद्यार्थी देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा
शिक्षा विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस परीक्षा में नौंवी से 12वीं कक्षा में 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे। इन परीक्षा परिणाम के आधार पर विभाग वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएगा और परिणाम का आंकलन कर तैयारी करेगा। साथ ही विभाग पिछले सत्र में कमजोर रहे विषयों की तैयारी पर भी ज्यादा जोर दे रहा है।
25 जनवरी से जिले में प्री-बोर्ड यानी पूर्व वार्षिक परीक्षा शुरू होंगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। यह परीक्षाएं स्कूल समय में ही कराई जाएंगी। 10वीं और 12वीं कक्षा के साथ नौवीं और 11वीं कक्षा के प्री-बोर्ड भी लिए जा रहे हैं। प्री-बोर्ड का परिणाम आने के बाद स्कूलों में विषय संबंधित कमियों को दूर कराया जाएगा।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।