फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   political

लक्ष्मी न तो युवराज का हाथ पकड़कर आती है न खून पीने वालों के साथ वह तो कमल पर सवार होकर आती है: स्मृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
political
लक्ष्मी न तो युवराज का हाथ पकड़कर आती है न खून पीने वालों के साथ आती है वह सिर्फ कमल के फूल पर सवार होकर आती है। इसीलिए मां लक्ष्मी की असीम कृपा असीम गोयल पर बरसे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जगाधरी गेट अंबाला शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। जनसभा के दौरान कांग्रेस के युवराज उनके निशाने पर रहे। इतना ही नहीं बिना निर्मल सिंह का नाम लिए स्मृति ने एक के बाद एक निशाना साधा। करीब 17 मिनट के भाषण में स्मृति ने बहन, सुहाग, देशभक्ति और राहुल गांधी पर सबसे ज्यादा बात की। हालांकि राहुल का कहीं नाम नहीं लिया, कांग्रेस के लिए युवराज शब्द जरूर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो केवल जीजा के लिए काम करती है। सरकार में आने के बाद जीजा को कहां पर जमीन दिलानी है, कहां पर कब्जा करना है केवल इसी पर फोकस रहता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस वाले मां-बहनों की सुरक्षा की बात करते हैं। जो 70 साल में उनके लिए शौचालय नहीं बनवा सके वह हरियाणा को क्या बनाएंगे। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही 5 साल के भीतर 11 करोड़ माताओं और बहनों के लिए शौचालय बनवाए। इसीलिए आज शौच जाते हुए माताओं और बहनों को शर्मिंदा नहीं होना पड़ता। प्रधानमंत्री ने 5 साल में 8 करोड़ बहनों को सिलेंडर देकर उन्हें धुआं और दर्द से मुक्ति दिलाई। स्मृति ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों की ट्रेनिंग के लिए सरकार ने 13 हजार करोड़ का बजट तय किया है ताकि युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके।
विज्ञापन

जब मंच से रावलपिंडी छोले भटूरे और गुप्ता के छोले पूरी वाले से पूछा रेट
जगाधरी गेट स्थित रावलपिंडी छोले भटूरे वाले से अचानक स्मृति ने मंच से पूछा कि रावलपिंडी वाले जी किन्ने की प्लेट, 10 रुपये इस पर जनसभा में ठहाके लगे। जब जवाब नहीं आया तो बोलीं गुप्ता की छोले पूरी किन्ने की? सभा के बीच आवाज आई 30 रुपये फिर 50 रुपये इस पर ईरानी बोलीं 30 या 50? जवाब मिला 50 रुपये प्लेट। स्मृति बोलीं-छोले कुलचे की एक प्लेट 50 रुपये है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने एक रुपये में दो लाख रुपये का बीमा देने का काम किया है ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सियाचिन के ग्लेश्यिर पर बंदूक उठाकर दिखाएं
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भारत के टुकड़े हों बयान का समर्थन करते हैं और देश के सैनिकों से आतंकवादियों को मारने के सबूत मांगते हैं। ईरानी ने कहा कि यदि युवराज में इतना ही दम है तो सियाचिन में जाकर बंदूक उठाकर दिखाएं लेकिन सियाचिन के ग्लेश्यिर पर बंदूक उठाना बच्चों का खेल नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेसियों ने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर पर कोई कार्रवाई मंजूर नहीं क्योंकि यह इंटरनेशनल मामला है। कहा कि जब देश हमारा है जम्मू-कश्मीर हमारा है तो मामला कैसे इंटरनेशनल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी और शाह की जोड़ी ने वो काम कर दिखाया जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश को एक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed