फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   political

सैलजा बोली- प्रदेश में इस बार मेरिट आधार पर मिलेगा टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
political
अंबाला। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में जिस तरह से टिकट के उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है उस पर आज कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी का रुख साफ कर दिया। अंबाला शहर की अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में इस टिकट का वितरण मेरिट आधार पर दिया जाएगा। हर सीट का पार्टी जायजा लेगी और विचार विमर्श के बाद उम्मीदवार को टिकट देकर उसकी घोषणा होगी। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि चुनाव में टिकट तो एक को ही मिलती है लेकिन टिकट न मिलने पर किसी को नाराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों से कहा कि वह जनता के बीच जाएं और कांग्रेस पार्टी से जोड़ें ताकि पार्टी विधानसभा चुनावों में परीक्षा पास कर सके। सैलजा ने कहा कि विधानसभा का चुनाव हमारे सामने आ गया है, यह हर कार्यकर्ता की परीक्षा की घड़ी है। परीक्षा की घड़ी इसीलिए है क्योंकि भाजपा सरकार के पांच साल के कुशासन का हिसाब किताब देखने का समय आ गया है। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एससी-एसटी एक्ट बनाया था लेकिन रोजाना ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। दिल्ली में संत शिरोमणि रविदास मंदिर का ऐतिहासिक मंदिर गिरा दिया गया। चाहे रविदास महाराज हैं, कृष्ण भगवान, गणेश जी, शिव जी का मंदिर हो। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर निगम में घोटालों और भय का माहौल
सैलजा ने कहा कि एमसी अंबाला में घोटाला और भय का माहौल है। उन्होंने मनोहर सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया। नोटबंदी से आर्थिक मंदी शुरू हुई थी जिसका अब असर शुरू हो गया है। जीएसटी न तो समझ में आई न ही सरकार को फायदा हुआ। अब तो जीएसटी में घोटाले शुरू हो गए। कारखाने बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा बोले-जनता की रायशुमारी से तैयार होगा घोषणा पत्र
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में इतनी भ्रष्ट और नकारा सरकार पहले कभी नहीं रही। भर्ती से लेकर खनन तक में घोटाले ही घोटाले इस राज में हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता के रायशुमारी करके उनके सुझावों के अनुरूप घोषणापत्र तैयार करेगी। इस घोषणापत्र में हर वर्ग की भलाई की नीतियों को शामिल किया जाएगा। अंबाला लोकसभा इलाके में विकास की दिशा में क्या काम पांच साल में हुआ है। एक नया पावर प्रोजेक्ट तक प्रदेश में नहीं लगाया गया। हुड्डा ने कहा कि अगर कांग्रेस को सत्ता मिली तो प्रदेश के बुजुर्गों को मिलने वाली सम्मान पेंशन को पांच हजार रुपये किया जाएगा, सेक्टर की एन्हासमेंट को दोबारा से केलकुलेट कराकर इसका समाधान करेंगे, पंजाब के समान स्केल देते हुए पुरानी पैंशन योजना की बहाली के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed