फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City and Bank Square project incomplete even after eight years; tender floated for the seventh time.

Ambala News: आठ साल में भी पूरा नहीं सिटी एंड बैंक स्क्वेयर, सातवीं बार लगा टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
City and Bank Square project incomplete even after eight years; tender floated for the seventh time.
सिटी-बैंक स्क्वेयर की अधूरी इमारत में खुले पड़े सरियों पर जंग, आसपास उगी घास।संवाद - फोटो : Samvad
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। शहर के पुराने बस अड्डे की जमीन पर बन रहा सिटी एंड बैंक स्क्वेयर आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। शहरवासियों को एक ही छत के नीचे बैंकों की सुविधा देने और पार्किंग की समस्या दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई परियोजना अब खुद बदहाली की तस्वीर बन गई है।
शहरवासी मंजीत, राजकुमार ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में खड़े सरियों पर जंग लग रही है और आसपास झाड़ियां उग आई हैं। अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए नगर परिषद ने अब सातवीं बार 19 करोड़ 78 लाख 65 हजार 895 रुपये का टेंडर जारी किया है। पुराने बस स्टैंड की 43 कनाल 10 मरला जमीन पर इस परियोजना की योजना वर्ष 2015 के आसपास तैयार की गई थी। अक्तूबर 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और इसे अक्तूबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी भवन तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन

परियोजना में सात मंजिला भवन बनाया जाना है। इसकी पांच मंजिलों पर बैंक कार्यालय और दो मंजिला बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। इससे अलग-अलग बैंकों में जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ शहर में पार्किंग का दबाव कम होने की उम्मीद थी। शहर में कोई भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों, कोचिंग सेंटरों, बैंकों के आगे सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों और विवादों में उलझा निर्माण : निर्माण कार्य शुरू होने के बाद वर्ष 2019 में परियोजना में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आए। इसके बाद भुगतान सहित अन्य विवादों के कारण वर्ष 2021 में काम रुक गया। निर्माण बंद होने के बाद परियोजना को पूरा कराने के प्रयास किए गए, लेकिन बार-बार टेंडर जारी करने के बावजूद काम सिरे नहीं चढ़ सका। अब आठ साल बाद भी शहरवासियों को इस परियोजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

बैंकों के बाहर सड़क पर खड़े होते हैं वाहन : शहरवासी रणदीप के अनुसार शहर में करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड और जींद रोड सहित प्रमुख मार्गों पर कई बैंक हैं, लेकिन उनके बाहर पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से लोगों को सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे यातायात भी प्रभावित होता है। दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। सिटी एंड बैंक स्क्वेयर में बैंक कार्यालय व पार्किंग की सुविधा शुरू होने से लोगों को राहत मिल सकती है। शहरवासियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से परियोजना का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed