{"_id":"6ac956b47e32726a900f2644","slug":"a-taste-of-both-local-and-international-cuisines-will-be-available-at-the-shaheed-smarak-food-court-ambala-news-c-36-1-amb1001-170946-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहीद स्मारक के फूड कोर्ट में मिलेगा देशी सहित विदेशी व्यंजन का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहीद स्मारक के फूड कोर्ट में मिलेगा देशी सहित विदेशी व्यंजन का जायका
विज्ञापन
अंबाला कैंट मेंं अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित शहीद स्मारक। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला छावनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर निर्माणाधीन अमर शहीद स्मारक देशभक्ति के साथ खानपान और पर्यटन का आकर्षण भी बनेगा। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की वीरता और शहादत को समर्पित इस स्मारक में आने वाले पर्यटकों को हरियाणवी पारंपरिक पकवानों से लेकर चाइनीज और इटालियन फास्ट फूड तक का स्वाद मिलेगा।
पर्यटकों की सुविधा के लिए स्मारक के प्रथम तल पर आठ आधुनिक फूड कोर्ट का प्रावधान किया गया है। इनमें से सात को लीज पर देने के लिए हरियाणा सरकार ने ई-टेंडर के माध्यम से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा की ओर से विकसित किए जा रहे इस स्मारक का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटकों और शहरवासियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए खानपान की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रत्येक फूड कोर्ट का कारपेट एरिया 204.87 वर्ग फीट है, जबकि इसके सामने 708 वर्ग फीट का खुला क्षेत्र उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक व्यवसायी और फर्म ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर शाम चार बजे निर्धारित की गई है। फूड कोर्ट का निरीक्षण करने के इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्यदिवस में शाम पांच बजे से पहले मौके पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
बाजरे की रोटी से डोसा और पिज्जा तक मिलेंगे विकल्प
फूड कोर्ट में हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों को विशेष स्थान देने की योजना है। यहां पर्यटक बाजरे की रोटी, सरसों का साग, मक्के की रोटी, चूरमा, कढ़ी-चावल और देसी घी से बनी मिठाइयों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा छोले-भटूरे, राजमा-चावल, परांठे और पाव-भाजी जैसे उत्तर भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। दक्षिण भारतीय खाने के शौकीनों के लिए डोसा, इडली, वड़ा और उत्तपम की व्यवस्था होगी। युवाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए चाउमीन, मोमोज, पास्ता, पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड भी मिलेंगे। वहीं, चाट कॉर्नर पर गोलगप्पे, टिक्की-चाट, समोसे और भल्ले-पापड़ी के विकल्प होंगे। चाय-कॉफी और पेय पदार्थों के लिए अलग सेक्शन में कुल्हड़ वाली चाय, फिल्टर कॉफी, लस्सी, शिकंजी और शेक्स उपलब्ध कराने की योजना है।
-- -- --
खुले आसमान के नीचे खाने का आनंद
प्रत्येक फूड कोर्ट के आगे 708 वर्ग फुट का ओपन एरिया दिया गया है। ऐसे में दर्शक शाम के समय खुले वातावरण में बैठकर अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। स्मारक का शांत और देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल इस डाइनिंग एक्सपीरियंस को और भी खास बनाएगा। विभाग द्वारा ई-टेंडर के माध्यम से जिन प्रतिष्ठित कैटरर्स और ब्रांड्स का चयन किया जाएगा, उनके लिए खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के कड़े नियम लागू होंगे।
-- -- -
शहीद स्मारक में फूड कोर्टस का प्रावधान किया गया है। इसकी ई-निविदा आमंत्रित की गई है, ताकि यहां आने वाले देशी व विदेशी लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हो सकें। - रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी,अंबाला।