फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police stopped mp Chandra Shekhar Azad on Ambala Highway while he going to Raipur Rani in Panchkula

रायपुररानी में महापंचायत: सांसद चंद्रशेखर आजाद को हाइवे पर रोका, कई थानों की पुलिस पहुंची, शाम को छोड़ा

Tue, 29 Apr 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Apr 2025 06:06 PM IST
सार

रायपुररानी के गांव मौली बीते दिनों अनुसूचित जाति की कुछ छात्राओं को पीटने पर हंगामा हुआ था। इस दौरान भड़के एससी समाज के सैकड़ों लोगों ने रायपुररानी थाने का घेराव किया था।

विज्ञापन
Police stopped mp Chandra Shekhar Azad on Ambala Highway while he going to Raipur Rani in Panchkula
पुलिस के साथ आजाद सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला के रायपुररानी में मंगलवार को महापंचायत में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी के मुखिया सांसद चंद्रशेखर आजाद को अंबाला के मुलाना में एनएच 344 पर रोक दिया। इसके बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि प्रशासन ने राजमार्ग पर डंपर लगाकर चंद्रशेखर के वाहन को रुकवाया। शाम को चंद्रशेखर को छोड़ा गया है। 

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे सांसद चंद्रशेखर आजाद एनएच 344 से गुजर रहे थे। तभी कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने साहा चौक के पास चंद्रशेखर के काफिले को रुकवा लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप महापंचायत में नहीं जा सकते हैं। इसके बाद सांसद को स्थानीय रेस्ट हाउस में ले गए। यहां पर पुलिस प्रशासन और सांसद चंद्रशेखर के बीत बातचीत हुई। जहां पर पुलिस ने रायपुररानी मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय मांगा। इसके बाद चंद्रशेखर शाम करीब साढ़े पांच बजे रेस्ट हाउस से निकल गए। जाते-जाते उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने 15 मई तक कार्रवाई नहीं की तो 16 मई को वह सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन


रायपुररानी के गांव मौली बीते दिनों अनुसूचित जाति की कुछ छात्राओं को पीटने पर हंगामा हुआ था। इस दौरान भड़के एससी समाज के सैकड़ों लोगों ने रायपुररानी थाने का घेराव किया था। उनका आरोप था कि क्षत्रिय समाज के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस घटना से पहले अनुसूचित जाति समाज की बेटी की शादी में बग्घी पर दूल्हे के आने पर विवाद हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई थी। तब से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed