फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police confiscated a truck full of khair wood by doing blockade

नाकाबंदी कर पुलिस ने खैर की लकड़ी से भरा ट्रक किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police confiscated a truck full of khair wood by doing blockade
नारायणगढ़। पुलिस ने कालाआंब के निकट नाकाबंदी कर खैर की लकड़ी से भरे एक ट्रक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कालाआंब-त्रिलोकपुर की ओर से एक ट्र्क नारायणगढ़ की ओर आ रहा है जिसमें तिरपाल के नीचे खैर की लकड़ियां ढकी हुई हैं। मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे कालाआंब की ओर से एक ट्रक जिसके ऊपर तिरपाल ढकी हुई थी, आता दिखाई दिया। पुलिस की नाकाबंदी को देख चालक ने ट्रक को ढाबा की तरफ मोड़ दिया गया। पुलिस ने तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। तिरपाल हटाने पर जब जांच की गई तो ट्रक में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी पाई गई जिसका कोई भी लाइसेंस और परमिट नहीं मिला। बाद में खैर की लकड़ी से भरा ट्रक वन रेंज कार्यालय नारायणगढ़ में लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed