फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players full of enthusiasm are sweating

जोश से लबरेज खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Players full of enthusiasm are sweating
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के आगाज से पूर्व खिलाड़ियों में जोश भरा हुआ है। प्रतियोगिता में प्रदेश का दबदबा बनाए रखने के लिए खिलाड़ी दिन-रात मेहनत करते हुए अभ्यास कर रहे हैं। इस बार अंबाला के स्वीमिंग और जिमनास्टिक के खिलाड़ियों पर नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों इवेंट अंबाला में हो रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी अंबाला का नाम रोशन करने के लिए आठ या उससे अधिक घंटे तक अभ्यास कर रहे हैं। अंबाला में पांच जून से खेलो इंडिया का आरंभ हो जाएगा। खिलाड़ियों का कहना है कि वह दो साल से खेलो इंडिया का इंतजार कर रहे थे, अब जब मौका आया है तो वह जी जान के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बेहतरीन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

तैयारी की जा रही है
हमारी ओर से खेलो इंडिया को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। हम इस हिसाब से तैयारी कर रहे हैं कि हमारा मेडल पक्का हो और पूरे देश में अंबाला का नाम रोशन हो। - प्रिंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास कर खेल में किया सुधार
पहले के मुकाबले अतिरिक्त समय मैदान पर लगा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर खेल में सुधार करते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। - सुमन।
दो साल से कर रहे इंतजार
पिछले दो साल से खेलो इंडिया प्रतियोगिता का इंतजार कर रहे हैं। दो साल बाद इसमें भाग लेने का मौका मिल रहा है। इसमें हम अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। - ध्रुवी।

जिले का नाम रोशन करेंगे
हमारे गृह क्षेत्र में ही प्रतियोगिता होने के कारण अपनी ओर से अधिक मेहनत कर रहे हैं ताकि हम न केवल अंबाला का बल्कि अपने प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर सकें। - रुचि भट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed