फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Platform Tickle will not be available

मंडल के स्टेशनों पर अब नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Platform Tickle will not be available
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब छावनी रेलवे स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेगा। मंडल के वाणिज्य विभाग ने प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक बीएस गिल ने बताया कि स्टेशन पर अब सिर्फ कंफर्म आरक्षित टिकट के यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। वेटिंग टिकट वाले यात्री गेट से ही वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्टेशनों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि प्लेटफार्म पर बिना मास्क आने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। रोजाना 10 से 20 चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ए व ए-1 श्रेणी स्टेशनों पर प्रतिबंध
ए और ए-1 श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें ए श्रेणी के अंबाला छावनी और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं, वहीं ए-1 श्रेणी के तहत बठिंडा, कालका, पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ कम करने के लिए बढ़ाए थे रेट
लगभग डेढ़ महीना पहले पैसेंजर ट्रेनों का संचालन आरंभ किया गया था और फिर एक महीना पहले ही प्लेटफार्म टिकट की बिक्री भी शुरू की गई थी, लेकिन इस दौरान स्टेशन पर भीड़ कम करने के मकसद से प्लेटफार्म टिकट के रेट 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिए गए थे।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में लगातार कार्य किया जा रहा है। बुधवार से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी पूरी निष्ठा से ड्यूटी करते हुए यात्रियों को राहत पहुुुंचाने का काम कर रहे हैं। यात्री किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed