फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plaster of the wall collapsed in the GRP police station room, staff narrowly escaped.

Ambala News: जीआरपी थाने के कमरे में टूटकर गिरा दीवार का प्लास्टर, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Plaster of the wall collapsed in the GRP police station room, staff narrowly escaped.
अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में कर्मचारियों के क्वार्टर में दीवार से टूटकर गिरा प्लास्टर। संवाद
अंबाला। छावनी जीआरपी थाने में कर्मचारियों के क्वार्टर की दीवार का प्लास्टर टूटकर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि इससे किसी कर्मचारी को चोट नहीं लगी, जबकि कमरे में दो कर्मचारी सो रहे थे। प्लास्टर गिरने की आवाज सुनते ही अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सो रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला। मामले की जानकारी जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार की तरफ से रेलवे पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है।
विज्ञापन


जर्जर हो चुकी इमारत
छावनी के जीआरपी थाने की इमारत लगभग 80 साल पुरानी है जोकि बेहद ही दयनीय हालत में है। मौजूदा समय में यहां 70 के करीब जीआरपी कर्मचारी जान-जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं। हल्की बारिश होने पर ही थाने की छतें टपकने लगती है और दीवारों में करंट दौड़ने लगता है। नई इमारत के निर्माण के लिए वर्ष 2010 में शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन शिलान्यास होने के बाद भी नई इमारत का निर्माण नहीं हो पाया जोकि पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से किया जाना था।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में कर्मचारियों के क्वार्टर की दीवार का प्लास्टर टूटकर गिर गया था। इस दौरान दो कर्मचारी क्वार्टर में सो रहे थे। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है ताकि जर्जर थाने के निर्माण को लेकर प्रक्रिया आरंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed