{"_id":"65f8a5bc3c4a33c3470a9104","slug":"phoenix-club-vikas-becomes-chairman-without-elections-no-contender-ambala-news-c-36-1-sknl1017-120156-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीनिक्स क्लब : चुनाव के बिना चेयरमैन बने विकास, कोई दावेदार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीनिक्स क्लब : चुनाव के बिना चेयरमैन बने विकास, कोई दावेदार नहीं
विज्ञापन
फीनिक्स क्लब के बिना चुनाव के बने नए चेयरमैन विकास चोहना को फूल माला पहनाकर बधाई देते हुए सदस्
अंबाला। सेंट्रल फीनिक्स क्लब के 8 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले ही निर्विरोध चेयरमैन सहित सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन हो गया है। नामांकन भरने की अंतिम दिन भी इन चारों पदों के लिए किसी भी सदस्य ने उनके आगे अपनी दावेदारी पेश नहीं की। ऐसे में वह सीधा-सीधा ही चुने गए है।
क्लब के नए चेयरमैन का ताज विकास चोहना, सचिव का डॉ. राजीव अग्रवाल और संयुक्त सचिव सौरभ गांधी व कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता के सिर सजा। वैसे तो 8 अप्रैल को होने वाला चुनाव सीधा-सीधा रद्द हो जाता लेकिन क्लब के एग्जिक्यूटिव के 6 पदों के लिए 9 सदस्यों ने दावेदारी पेश की है। इस दौड़ में नरेश गर्ग, कमलेश्वर चोपड़ा, संजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, शिव कुमार सिंगला, मोहित कुमार जैन, शौर्य भाटिया, रजत जैन, आशीष पराशर भी शामिल है। ऐसे में सभी की निगाहें 20 मार्च को नाम वापस लेने के अंतिम दिन पर टिकी है। अगर तीन अपना नाम वापस ले लेते हैं तो चुनाव नहीं होगा। अगर सभी दावेदारी करते हैं तो एग्जिक्यूटिव पद के लिए चुनाव होंगे।
20 मार्च के बाद तय होगा कि एजीएम कब होगी
वैसे तो क्लब की एजीएम 8 अप्रैल को चुनाव वाले दिन ही होनी थी लेकिन अगर चुनाव नहीं होते हैं तो सर्वसम्मति से फैसला किया जाएगा कि एजीएम 8 को होगी या फिर बाद में। बता दें कि सोमवार को नामांकन भरने के अंतिम दिन एसडीएम सतिंदर सिवाच भी शामिल हुए थे। उन्होंने भी नए सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
वर्जन
वह करीब 25 साल से फीनिक्स क्लब संग जुड़े हुए हैं। कोरोना के समय में क्लब की बनी चार सदस्य एडहॉक कमेटी में वह शामिल थे और पुरानी कार्यकारिणी में भी वह एग्जिक्यूटिव पद पर थे। क्लब की सदस्यता बढ़ाने के अलावा उनकी सुविधाएं बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। क्लब में लजीज व्यंजनों की वैरायटी को भी बढ़ाने पर काम होगा।
विकास चोहना, नवनियुक्त चेयरमैन, फीनिक्स क्लब अंबाला