फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People of Sarva Dharma Samaj took out fury march against MLA

आक्रोश: भाजपा विधायक के हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान व शपथ लेने पर मचा बवाल, सर्व धर्म समाज के लोगों ने निकाला रोष मार्च

Tue, 17 May 2022 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2022 02:50 AM IST
सार

सर्व धर्म समाज के लोग हरियाणा के अंबाला से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसपी से मिले। भारी पुलिस बल तैनात रहा और रूट डायवर्ट रहे। 

विज्ञापन
People of Sarva Dharma Samaj took out fury march against MLA
सर्व धर्म समाज के लोगों ने निकाला रोष मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर विधायक असीम गोयल द्वारा ली गई शपथ और दिए गए बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में सर्व धर्म और समाज के लोगों ने एकत्रित होकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुद्वारा मंजी साहिब पर एकजुट हुए हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के सैकड़ों लोगों ने विधायक असीम गोयल द्वारा दिए गए बयान को संविधान विरोधी बताया। उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसपी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुद्वारा मंजी साहिब से लोगों ने रोष मार्च निकाला। यह मार्च नाहन हाउस, जगाधरी गेट से होते हुए एसपी कार्यालय पर पहुंचा। जहां उन्होंने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के समक्ष विधायक के खिलाफ तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज करने की मांग रखी। वहीं, लोगों के एकत्रित होने की सूचना को लेकर पहले ही सिख समाज की ओर से प्रशासन को चेतावनी दी गई थी। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखाई दिया। 
विज्ञापन


रोष मार्च वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिस का पहरा रहा। वहीं, विधायक असीम गोयल के निवास स्थान पर चार कंपनियां लगाकर सुरक्षा बढ़ाई गई थी। एक दिन पहले ही रूट डायवर्ट का प्लान तैयार कर लिया गया था। जिस रास्ते से रोष मार्च निकाला जाना था, वहां पूरे मार्ग पर थाना एसएचओ और चौकी इंचार्ज के साथ-साथ पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बयान देता है गलत संदेश
एसजीपीसी के सदस्य हरपाल सिंह ने कहा कि विधायक पूरे शहर का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में उनके द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर दिया गया बयान साफ तौर पर गलत संदेश देता है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे ही अन्य धर्मों से जुड़े सदस्यों ने भी विधायक की बात का विरोध किया और अपने विचार रखे। 

लंबे समय से विवादों और चर्चाओं में चल रहे विधायक
विधायक को पहले एक धमकी भरा पत्र मिला था, इसमें उन्हें मारने की धमकी दी गई थी। इस कारण विधायक चर्चाओं में रहे। उसके बाद उनका हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए शपथ लेने का वीडियो वायरल हो गया तब भी सिख समाज ने इसका विरोध किया था। इसके बाद जब उन्होंने बयान दिया तो मामला और अधिक गंभीर हो गया। इसी को लेकर गत दो दिन पूर्व विधायक के पोस्टर पर अप शब्द लिखे हुए दिखाई दिए। यह मामला भी काफी विवादों में रहा। 

यह रखी थी विधायक ने बात 
विधायक असीम गोयल ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हिंदुस्तान और हिंदू राष्ट्र का मतलब है कि यहां सर्व धर्म समान हैं। मैंने किसी भी धर्म, मजहब या संप्रदाय के खिलाफ नहीं बोला है, न ही किसी को देश से बाहर भेजने की बात कही है। किसी को आहत पहुंचने की कोई इच्छा नहीं है।  


एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि सिख समाज के लोगों ने विधायक असीम गोयल के खिलाफ शिकायत सौंपी थी। मामले की जांच डीएसपी द्वारा की गई थी, लेकिन इसमें कुछ कानूनी अड़चनें थी। पुलिस ने शिकायत को डीए ऑफिस में भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed