फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pedestrian dies after being hit by a car

Ambala News: कार की चपेट में आकर राहगीर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by a car
शहजादपुर। नेशनल हाईवे पर रसीदपुर कट के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने भेडो गांव निवासी कुलबीर सिंह की शिकायत पर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कार चालक सर्वेश कुमार गर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भेडो गांव निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करते हैं। रविवार शाम 6 बजे वह रसीदपुर कट के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान हरे रंग का लोअर और गहरे नीले रंग की जैकेट पहना अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। साहा की तरफ से आई वेगनआर कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed