{"_id":"601eeeae8ebc3e4b3727d430","slug":"patient-sucide-case-in-ambala-ambala-news-knl60162920","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्ति केंद्र के बाथरूम में मरीज ने चादर से ली फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्ति केंद्र के बाथरूम में मरीज ने चादर से ली फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशामुक्ति केंद्र के बाथरूम में शुक्रवार रात गांव छप्परा वासी 23 वर्षीय मरीज सुलतान ने चादर से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का खुलासा अगली सुबह तब हुआ जब अन्य मरीज बाथरूम में गए। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान का शीशा तोड़कर देखा तो शव कुंडी से लटका हुआ था। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उतारे गए शव को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डाक्टरों ने मौत की अधिकारिक पुष्टि की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेने के लिए फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट की टीम भी बुलाया लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना का कारण मानसिक तनाव बताया गया है। नागरिक अस्पताल के परिवार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार मृतक का एक भाई और बहन अभी पढ़ाई करते हैं। उसे कुछ साल से नशे की लत लग गई थी। इसी वजह से पूरा परिवार परेशान रहता था। पहले भी उसे इसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मृतक के पिता धर्मबीर के मुताबिक वे सुलतान को शुक्रवार भर्ती कराकर गए थे। सुबह संचालकों और पुलिस ने उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने किसी पर और किसी प्रकार का शक नहीं जताया। इसे अनहोनी बताया।
मोहड़ा चौकी इंचार्ज शमशेर ढुल के अनुसार मोहड़ा नशामुक्ति केंद्र में मरीज ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। कोई सुसाइड नेट नहीं मिला। सैंपल प्रयोगशाला भिजवा दिए गए हैं। मानसिक तनाव घटना का कारण बना।