फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   passenger will pay minimum 10 rupee for use of wi-fi on railway station

अब वाई-फाई के लिए आधे घंटे बाद देने होंगे न्यूनतम 10 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
passenger will pay minimum 10 rupee for use of wi-fi  on railway station
रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क मिलने वाली रेलटेल वाई-फाई सेवा के लिए अब यात्रियों को भुगतान करना होगा। आधे घंटे के बाद इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रेल यात्रियों को इसके लिए कम से कम 10 रुपये से लेकर 70 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने इस सुविधा के लिए ऑनलाइन पेड प्लान के रूप में लांच किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेलवे की अग्रणी संस्था वाई-फाई सुविधा के साथ रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा रही है। अत्याधुनिक कैमरे छावनी स्टेशन पर भी लगाए गए हैं। वहीं रेलटेल अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि स्टेशनों पर यात्रियों को निशुल्क मिलने वाली हाईस्पीड वाई-फाई सेवा में रेलटेल ने कटौती कर दी है। अब पहले की तरह 24 घंटे यह सेवा निशुल्क नहीं मिलेगी। केवल एक बार ही आधा घंटा यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। आधा घंटा पूरा होने के बाद इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए रुपये देने ही पड़ेंगे।
विज्ञापन

--------------
इस तरह रेल यात्रियों को सुविधा के लिए करनी होगी जेब ढीली
कंपनी द्वारा किए गए जारी किए गए ऑनलाइन पेड प्लान के मुताबिक पांच जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए यात्री को कम से कम 10 रुपये खर्च करने होंगे। पेड प्लान के तहत रेलटेल 34 एमबीपीएस स्पीड देगी, वहीं 10 जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए प्रतिदिन 15 रुपये, 20 जीबी डाटा के लिए 20 रुपये खर्च करने होंगे। इसी प्रकार 30 रुपये, 40 रुपये में एक महीना का प्लान भी मिलेगा। 60 जीबी डाटा पैक के लिए यात्रियों को 70 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
मोबाइल पर आएगा संदेश
रेलटेल अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे तक निशुल्क वाई-फाई इस्तेमाल करने के बाद यात्रियों के मोबाइल पर एक संदेश आएगा। संदेश पर क्लिक करने के बाद मोबाइल पर ही ऑनलाइन पेड प्लान की जानकारी मिल जाएगी। प्लान के लिए यात्रियों को ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा।
------------------------
15 से 20 हजार यात्री
कोरोना काल में अभी 73 जोड़ी ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी पहले के मुकाबले 3 गुना कम है। अभी 15 से 20 हजार यात्री ही स्टेशन पर पहुंच रहे हैं, वहीं अधिकांश यात्री दूसरी कंपनियों के प्लान इस्तेमाल करते हैं, इसलिए रेलटेल की वाई-फाई सुविधा का फायदा काफी कम यात्री ले रहे हैं।

------------------------------------------
यात्रियों को हाई-स्पीड सुविधा देने के लिए रेलटेल ने ऑनलाइन प्रीपेड प्लान लांच किया है। आधे घंटा निशुल्क सुविधा का लाभ लेने के बाद नेटवर्क डाउन हो जाएगा या फिर पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसके बाद यात्री के मोबाइल पर आए संदेश पर क्लिक कर भुगतान करेगा तो तुरंत रेलटेल का वाई-फाई चल पड़ेगा।
आलोक सिंह, सह-प्रबंधक रेलटेल, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed