फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parshuram Temple Naggal will have monthly Yagna

Ambala News: परशुराम मंदिर नग्गल होगा मासिक यज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Temple Naggal will have monthly Yagna
अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जानकारी दी गई कि रविवार को नग्गल करधान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में मासिक यज्ञ होगा। पंडित ओम शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान रविंद्र बिल्ला शर्मा सपरिवार आहुति डालेंगे। वे समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। समिति के महासचिव सुरिंदर राजू शर्मा ने कार्तिक मास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र महीना भगवान विष्णु-शिव की आराधना, दीपदान और सत्संग के लिए विशेष है। इस दौरान मंदिर में सुबह कीर्तन और सत्संग भी आयोजित होगा। इससे नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। बैठक में अतुल शर्मा, यादवेंद्र राजू, राजेश गोल्डी, सुरेश कौशिक, राजीव शर्मा, सतीश शर्मा और शशिकांत पाराशर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed