Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A trolley collided with vehicles parked in a traffic jam, shattering four vehicles including a Thar, with the driver trapped in the cabin.

Ambala News: जाम में खड़ी गाड़ियों से टकराया ट्रॉला, थार समेत 4 वाहन चकनाचूर, चालक कैबिन में फंसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A trolley collided with vehicles parked in a traffic jam, shattering four vehicles including a Thar, with the driver trapped in the cabin.
ट्राले के केबिन में फंसा हुआ ड्राइवर, निकालने का प्रयास करते डीएसपी विजय। संवाद
30 मिनट की मशक्कत के बाद हाईड्रा और जेसीबी की मदद से निकाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर सुल्तानपुर चाैक से पहले पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने शनिवार दोपहर ट्राॅले ने जाम के कारण कतार में लगी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक थार, स्विफ्ट और क्रेटा समेत चार गाड़ियां भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नई थार तिनके की तरह पिचक गई। ट्राॅले का चालक केबिन में ही फंस गया।
पुलिस के मुताबिक, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भीषण जाम के कारण गाड़ियां रेंग रही थीं और कई वाहन रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कोयले से लदे ओवरलोड ट्राॅले का चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्राॅले ने आगे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राॅले का चालक सहारनपुर निवासी रशीद केबिन में ही फंस गया। कार में बैठे लोग भी फंस गए। इस घटना की जानकारी किसी ने डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार को दी। वहीं शोरूम पर काम कर रहे कर्मचारी भी मदद के लिए दौड़कर आए।
विज्ञापन

बलदेव नगर चौकी प्रभारी बरियाम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती ट्राॅले में फंसे चालक को निकालना था, जो बार-बार बेहोश हो रहा था। इसके बाद एसडीएम विजय कुमार के नेतृत्व में हाईड्रा और जेसीबी को मंगाया। लोगों व पुलिसकर्मियों की मदद लेकर चैन के जरिए जेसीबी व हाईड्रा से पहले क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद चेन की मदद से कैबिन में फंसे चालक को 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे में घर पहुंचने वाले थे
पानीपत से चंडीगढ़ लौट रहे थार सवार अजय शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे। जाम में गाड़ी रुकी हुई थी और वे आपस में बात कर रहे थे कि आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्राॅला टकरा गया। अजय ने आरोप लगाया कि ट्राॅला पूरी तरह ओवरलोड था और उसका चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। अजय और उनकी पत्नी को पीठ व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

लोग बना रहे थे वीडियो, तनिष्क और स्थानीय युवाओं ने दिखाई इंसानियत
प्रत्यक्षदर्शी तनिष्क ने बताया कि धमाके जैसी आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। गाड़ियों की हालत बेहद खराब थी और लोग अंदर फंसे हुए थे। जहां कुछ लोग राहत कार्य में हाथ बंटाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे, वहीं तनिष्क और कुछ स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाकर घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि हमें पहले लोगों को बचाना था। इसके बाद मामले में जांच की जा रही है।


यातायात लाइटें भी बंद
अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर अक्सर हादसे का खतरा मंडराता रहता है। इसका प्रमुख कारण यहां पर ट्रैफिक लाइटें बंद हैं। लोग चारों तरफ से बिना रोक टोक के आते-जाते हैं। ऐसे में राजमार्ग के दोनों तरफ से गुजर रहे वाहनों के साथ टकराव का खतरा हरदम बरकरार रहता है।

ट्राले के केबिन में फंसा हुआ ड्राइवर, निकालने का प्रयास करते डीएसपी विजय। संवाद

ट्राले के केबिन में फंसा हुआ ड्राइवर, निकालने का प्रयास करते डीएसपी विजय। संवाद

ट्राले के केबिन में फंसा हुआ ड्राइवर, निकालने का प्रयास करते डीएसपी विजय। संवाद

ट्राले के केबिन में फंसा हुआ ड्राइवर, निकालने का प्रयास करते डीएसपी विजय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed