फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   pac

संसदीय समिति आज से प्रदेश के 18 बड़े स्टेशनों का करेगी निरीक्षण

Sun, 28 Jul 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
pac
pac - फोटो : AMBALA
रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन करने के लिए रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के पदाधिकारियों की टीम पांच दिन तक चार मंडलों के अंबाला, पंचकूला, युमनानागर, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर सहित हरियाणा के डेढ़ दर्जन से ज्यादा शहरों के रेलवे स्टेशन, ट्रेनों में यात्रियों के लिए प्रदत्त सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। यह टीम दिल्ली व जयपुर के डीआरएम के साथ-साथ दोनों रेलवे मुख्यालयों पर जीएम (महाप्रबंधक) से मुलाकात करके यात्रियों से प्राप्त शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान बारे चर्चा करेगी।
विज्ञापन

रेलवे में आमजन की यात्रा सुगम हो और उन्हें ट्रेनों में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा गठित यात्री सुविधा समिति के सदस्यों की टीम का गठन किया गया है, जोकि स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को जांचने का काम करेगी। पीएसी टीम द्वारा हरियाणा के ही अधिकतर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करना, कहीं न कहीं प्रदेश में आगामी अक्तूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि इस अनुभवी टीम में हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

पीएसी टीम की एडीआरएम करेंगे अगुवाई
रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पीएसी की टीम के साथ संबंधित मंडल के एडीआरएम, वरिष्ठ डीसीएम एवं अन्य उच्चाधिकारी भी साथ रहेंगे। इस टीम में वीर कुमार यादव, दयालदास सोढी और हिमादरी बल शामिल हैं, जोकि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक यह टीम दिल्ली, जयपुर, अंबाला और बीकानेर डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले 18 स्टेशन परिसरों में यात्रियों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही मौके पर ही दैनिक यात्रियों, सामाजिक संगठनों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का पांच दिन में समाधान करेगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पीएसी की पांच सदस्यीय टीम के रहन-सहन के अलावा सभी सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों को दी गई है, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। ट्रेन के अलावा पीएसी टीम को वाहन की व्यवस्था भी मंत्रालय द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चंडीगढ़, अंबाला स्टेशन पहुंचेगी टीम
शेड्यूल के मुताबिक यात्री सुविधा समिति की टीम 28 जुलाई की सुबह अधिकारियों के साथ ट्रेन से दिल्ली से चलकर शाम को चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि अगले दिन 29 जुलाई को यह टीम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, चंडी मंदिर, अंबाला, यमुनानगर के जगाधरी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण यात्रियों की सुविधाओं को जांचेगी। 30 जुलाई को कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत रेलवे स्टेशन, 31 जुलाई को रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल रेलवे स्टेशन का अधिकारियों के साथ बारीकी से निरीक्षण होगा। इसी प्रकार पीएसी टीम 1 अगस्त को कोसली, भिवानी, हिसार और सिरसा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेगी, जबकि शाम को बीकानेर में रात्रि ठहराव के साथ ही डिवीजन के डीआरएम के साथ बैठक करेगी। वहीं 2 अगस्त को रेवाड़ी और नारनौल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करते हुए शाम को यह टीम जयपुर पहुंचेगी, जहां यात्री सुविधा समिति की टीम जयपुर डिवीजन के डीआरएम से बैठक कर सुविधाओं बारे आवश्यक दिशा निर्देश देगी।
स्टेशनों पर इन सुविधाओं को जांचेगी पीएसी की टीम
-रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की क्या है स्थिति
-पेयजल पानी की समुचित व्यवस्था है या फिर यात्रियों को परेशानी हो रही है
- ट्रेन और स्टेशनों पर लगे पंखे चल रहे हैं या फिर खराब पडे़ हुए हैं
- शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लेगी टीम
- दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था है या नहीं
- स्टेशनों पर आने-जाने वाली ट्रेनों की समय सारिणी की क्या है स्थिति
- ट्रेन व स्टेशन पर मिलने वाले खाने की जांच
- टिकट खिड़की पर लोग कैसे टिकिट ले रहे हैं इसकी भी जांच की जाएगी, कहीं यात्रियों को टिकिट लेने में असुविधा तो नहीं हो रही है
- इन बिंदुओं के अतिरिक्त कई बिंदुओं पर टीम निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेगी।
सुरक्षा और कानून व्यवस्था भी जांचेगी टीम
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को जांचने निकली रेल मंत्रालय की पीएसी टीम पांच दिवसीय दौरे में स्टेशन परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर कानून व्यवस्था विशेषकर महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों की सुरक्षा संबंधी इंतजाम का गंभीरता से जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही निगरानी संबंधी विषयों पर भी गहनता से चर्चा की जाएगी।

पांच दिनों में होगा यात्रियों की समस्याओं का समाधान : वीर कुमार
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीएसी सदस्य वीर कुमार यादव का कहना है कि रेल मंत्रालय द्वारा जारी निरीक्षण कार्यक्रम से यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही जिन स्टेशनों पर निरीक्षण में कमियां मिलेंगी, उन्हें मौके पर मौजूद अधिकारियों को पांच दिन के अंदर अंदर समाधान का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित शहर के यात्रियों के अलावा सामाजिक संगठन भी रेलवे से संबधित समस्याएं रख सकेंगे। यात्री सुविधा समिति की टीम अधिकारियों के साथ 3 अगस्त को ट्रेन से जयपुर से दिल्ली मुख्यालय लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed