फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Organizations throng 'Jan Nyay Panchayat'; declare that the suppression of protesting employees will not be tolerated.

Ambala News: जन न्याय पंचायत में उमड़े संगठन, बोले- आंदोलनरत कर्मियों पर दमन बर्दाश्त नहीं

Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Organizations throng 'Jan Nyay Panchayat'; declare that the suppression of protesting employees will not be tolerated.
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के गेट पर जन न्याय पंचायत के दौरान मौजूद वि​भिन्न संगठनों के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगरपालिका सफाई व दमकल कर्मचारियों की ओर से वीरवार को जिला प्रधान वीर पाल कांगड़ा के नेतृत्व में जन न्याय पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों पर दमनकारी कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद अंबाला सदर में कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 36वें दिन भी जारी रही।
इसका मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रेस सचिव रवि चौहान ने किया। जन न्याय पंचायत में क्षेत्र के कई सामाजिक, राजनीतिक, किसान व मजदूर संगठनों ने पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को खुला समर्थन दिया। साथ ही इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए तानाशाही का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस पार्षद हरमिंदर सिंह हीरा, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह, बसपा प्रदेश सचिव प्रवीन कुराली, चित्रा सरवारा टीम से पूर्व पार्षद गगन डांग, सुरेश त्रेहन, सुरिंदर लौट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कच्चे कर्मियों को पक्का करने और मुकदमे रद्द करने की मांग
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार 13 मई को कर्मचारियों से किए गए वादों से मुकर रही है। लंबे समय तक चलने वाले कार्यों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती कर उनका शोषण किया जा रहा है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलनरत कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने और बर्खास्तगी जैसी दमनकारी कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए और मुकदमे रद्द किए जाएं।

-----
कुरुक्षेत्र में 13 को होगी राज्य स्तरीय न्याय महापंचायत
संघ के राज्य उपप्रधान सेवा राम बोहत ने बताया कि कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। आंदोलन को और तेज करने के लिए 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय महापंचायत का आयोजन होगा। उन्होंने अंबाला की जन न्याय पंचायत के मंच से सभी सामाजिक, किसान, मजदूर, छात्र व जन संगठनों को कुरुक्षेत्र पहुंचने का न्योता दिया। न्याय पंचायत को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से महावीर पाई, जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना, सचिव विकास वर्मा, रवींद्र शर्मा, प्रेम कुमार, बिजली यूनियन से विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed