फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Opposition parties do not want to discuss, they want to create ruckus said Anil Vij

Haryana: विपक्षी दल चर्चा नहीं, हंगामा करना चाहते हैं... मणिपुर घटना के संबंध में गृहमंत्री विज ने कही ये बात

Fri, 21 Jul 2023 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 10:00 PM IST
सार

मणिपुर के मामले पर अनिल विज ने कहा कि यह वीडियो सत्र के दौरान ही जानबूझकर जारी की गई। गृहमंत्री विज ने खुले पानी में दवा छिड़कने और फॉगिंग करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Opposition parties do not want to discuss, they want to create ruckus said Anil Vij
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रधानमंत्री ने खुले शब्दों में इर रिस्पेक्टिव ऑफ ऐनी पार्टी सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को कहा है कि वे अपने-अपने प्रदेश में कानून व व्यवस्था को ठीक करें। व्यवस्था को दुरूस्त भी किया जा रहा है। उक्त प्रतिक्रिया मणिपुर घटना के संबंध में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी।

विज्ञापन


विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में वहां के मुख्यमंत्री का बयान भी आया है कि वह कार्रवाई कर रहे हैं। मणिपुर के मामले पर अनिल विज ने कहा कि यह वीडियो सत्र के दौरान ही जानबूझकर जारी की गई। जिन्होंने जारी की है, उनके मनसूबे क्या हैं, यह सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें वे किसी को सजा नहीं दिलाना चाहते, वो केवल मामला उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

वहीं उन्होंने ने कहा कि कुछ विपक्षी दल चर्चा नहीं करना चाहते बल्कि हंगामा करना चाहते हैं। सरकार उन्हें बार-बार कह रही है कि वो चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन यह सत्र चलने देंगे तब ना। वहीं, डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत सिंह राम रहीम को मिली पैरोल पर गृहमंत्री ने कहा कि जो भी हुआ है वह जेल के नियमानुसार ही किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के बाद मच्छरों और गंदगी के मद्देनजर दवा छिड़कने और फॉगिंग करने के निर्देश गृहमंत्री ने दिए है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह कार्य नगर निकायों और पंचायतों को दिया गया है और इस कार्य के लिए मशीनें भी खरीद ली गई हैं। जहां पानी खड़ा हैं, वहां दवाई का छिडकाव किया जाए और फाॅगिंग की जाए, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

 

बाढ़ का आकलन जारी, केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ की वजह से जिन-जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, उसमें चाहे वह सरकारी या निजी नुकसान हो, उसका आकलन किया जाए। बाढ का आकलन पूर्ण होने के बाद यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed