फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One person infected with corona, two recovered

कोरोना से संक्रमित हुआ एक व्यक्ति, दो हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
One person infected with corona, two recovered
अंबाला सिटी। तीन दिन बाद कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। छावनी के 48 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जब उन्होंने कोरोना की जांच करवाई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं शुक्रवार को दो मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस समय जिले में तीन एक्टिव केस हैं। इस समय तक जिले में 30 हजार 155 लोगों की कोरोना में पुष्टि हुई है। इसमें से 29 हजार 643 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के कारण अभी तक 509 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को भी विभाग ने 29 हजार 9 सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 लाख 40 हजार 835 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसमें 8 लाख 96 हजार 815 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज तो 7 लाख 44 हजार 020 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। अब इस लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से हर घर दस्तक अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

कल्पना चावला बहु तकनीकी संस्थान की 90 छात्राओं ने लगाया कोविड टीका
अंबाला। कल्पना चावला गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वुमेन में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसका संचालन सिविल अस्पताल से आए डॉ. तमन्ना व रितिका ने किया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य आरएस सांगवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने छात्राओं को कोविड-19 टीकाकरण के फायदों से अवगत कराया। इस टीकाकरण अभियान में कुल 90 छात्राओं ने टीके लगवाए। अंत में कल्पना चावला के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने डॉ. तमन्ना व उनकी टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed