फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One lakh rupees were duped by pretending to sell cheap dry fruits.

Ambala News: सस्ते ड्राई फ्रूट बेचने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were duped by pretending to sell cheap dry fruits.
- फेसबुक पर दिखे विज्ञापन पर क्लिक करना रिटायर्ड डाक कर्मचारी को पड़ा भारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सस्ता ड्राई फ्रूट बेचने का झांसा देकर हरमिलाप नगर निवासी सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी मूल चंद (60) के साथ एक लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पर आए फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर उनके साथ ठगी हुई।
विज्ञापन में दिए गए नंबर पर जब लिंक पर क्लिक किया तो उनके पास कॉल आई। सामने वाले ने ऑर्डर कंफर्म करने के लिए 1250 रुपये का भुगतान करने को कहा। गूगल पे के जरिए भुगतान कर दिया, जिसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर पैकिंग का फर्जी वीडियो भी भेजा। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

----
रिफंड के नाम पर खाते से निकाले पैसे

साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में मूल चंद ने बताया कि वह वर्ष 2024 में पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त हुए थे। 14 अगस्त को फेसबुक चलाते समय उन्हें श्री राम ड्राई फ्रूट जम्मू नाम से एक सस्ता ड्राई फ्रूट बेचने का विज्ञापन दिखा। 20 अगस्त को साइबर ठगों ने कॉल कर कहा कि उनका ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी कर दिया गया है और पुराने 1250 रुपये रिफंड किए जा रहे हैं। रिफंड के बहाने शातिर ठगों ने उनके व्हाट्सएप पर फर्जी रिफंड कोड और यूपीआई आईडी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने बातों में उलझाकर व कोड दर्ज कराकर खाते से बारी-बारी में 21,250 रुपये, 42,001 रुपये और 35,780 रुपये कुल तीन बार में ट्रांसफर करवा लिए। फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर झांसे में लिया। इस तरह से 1 लाख 281 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed