फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Olympics: Anil Vij said - I had full faith that gold would come today, the news made me sad

Olympics: अनिल विज बोले- मुझे पूरा विश्वास था आज गोल्ड आएगा, खबर ने किया दुखी, विपक्ष को दी नसीहत

Wed, 07 Aug 2024 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

ओलंपिक में विनेश ने छह अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग मुकाबले में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त दी थी। इसके बाद विनेश की तरफ से गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने की उम्मीद बंध गई थी।
 

विज्ञापन
Olympics: Anil Vij said - I had full faith that gold would come today, the news made me sad
भाजपा नेता अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत आश्यर्चजनक है। कल ही विनेश ने क्वालिफाई किया था, तब भी वेट लिया होगा। उन्होंने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ का मामला है।

विज्ञापन

विज ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है कि इसमें अपील का नियम है या नहीं, लेकिन अपील हमें जरूर करनी चाहिए। सारा देश आज उम्मीद लगाकर बैठा था, मुझे तो पूरा विश्वास था कि आज गोल्ड मेडल आएगा। मैंने विनेश की कुश्ती देखी है। मैं जानता हूं उसको। मुझे पक्का विश्वास था कि जैसे विनेश खेलती है, उससे गोल्ड पक्का आएगा। विज ने कहा कि खबर सुनने के बाद सारा देश इससे प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
अनिल विज ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस और आप वाले अपने कार्यकर्ताओं को ओलंपिक में भेजे। उन्होंने कहा कि राजनीति में खेल होता है, ये सब जानते हैं, लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed