फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Olympian Sarabjot Singh gets Arjun Award, happiness in the village

Ambala News: ओलंपियन सरबजोत सिंह को अर्जुन अवार्ड, गांव में खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Olympian Sarabjot Singh gets Arjun Award, happiness in the village
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ​खिलाड़ी सरबजोत सिंह को अर्जुन अवार्ड देते हुए। स्
मुलाना। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंबाला के गांव धीन के बेटे सरबजोत सिंह को अर्जुन अवार्ड से नवाजा है। यह अवार्ड शुक्रवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना जैसे ही धीन गांव के लोगों को लगी वह खुशी से झूम उठे। सरबजोत के परिजन दिल्ली उनके साथ इस अवार्ड को लेने गए थे। वहीं गांव में सरबजोत को अवार्ड मिलने की खुशी दिखाई दी। सरबजोत सिंह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंबाला का नाम रोशन



सरबजोत सिंह ने अपनी शूटिंग में बेमिसाल प्रदर्शन से न केवल भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया, बल्कि अपनी लगन और मेहनत से युवाओं के लिए मिसाल भी कायम की है। अर्जुन अवार्ड, जो भारतीय खेल जगत का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, खिलाड़ियों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। सरबजोत के लिए यह सम्मान उनके कड़े परिश्रम और समर्पण का फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में खुशी और उत्साह का माहौल



गांव धीन में इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सरबजोत के परिवार ने इसे अपने बेटे की मेहनत का नतीजा बताया। सरबजोत के पिता ने कहा, यह हमारे परिवार और पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है। हमारे बेटे ने गांव और जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।



सरबजोत सिंह का संदेश
अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने के बाद सरबजोत सिंह ने कहा, यह पल मेरे जीवन का बहुत बड़ा सम्मान है। यह न केवल मेरी मेहनत का परिणाम है, बल्कि मेरे परिवार, कोच और समर्थकों के योगदान का फल है। यह अवार्ड मुझे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा।



युवाओं के लिए प्रेरणा बने सरबजोत


सरबजोत सिंह की सफलता ने यह साबित कर दिया कि छोटे गांवों से भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें हकीकत में बदला जा सकता है। उन्होंने अपने खेल और कड़ी मेहनत से देश और प्रदेश के युवाओं को यह संदेश दिया है कि समर्पण और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



पेरिस ओलंपिक में जीता था कांस्य पदक

पिछले साल 30 जुलाई 2024 को पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने कोरिया की मजबूत टीम को हराकर कांस्य पदक भारत के नाम किया। उनकी सटीक निशानेबाजी और अद्भुत धैर्य ने भारत को गर्व का क्षण दिया। सरबजोत सिंह ने 2017 से शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया और तब से उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 गोल्ड मेडल सहित कुल 27 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें तीन जूनियर विश्वकप, तीन सीनियर विश्वकप, और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed