फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the incomplete road of 12 cross road will be constructed with 1.17 crores

Ambala News: अब 1.17 करोड़ से होगा 12 क्रास रोड की अधूरी सड़क का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now the incomplete road of 12 cross road will be constructed with 1.17 crores
बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
अंबाला। क्रास रोड 12 की अधूरी सड़क का निर्माण एक करोड़ 17 लाख से पूरा होगा। नगर परिषद ने यह अनुमानित लागत तैयार की है और इसकी फाइल तैयार करके मुख्यालय भेज दी है, जिससे कि अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके और फंड मिलते ही काम।
विज्ञापन

यह सड़क सेवा समिति स्कूल के चौक से लेकर महाराजा ढाबे तक बनाई जाएगी। पिछले लगभग चार साल से यह सड़क अधूरी पड़ी है जबकि इस सड़क से रोजाना स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की हालात खस्ता होने के कारण रोजाना हादसे भी हो रहे हैं। बारिश के दिनों में तो इस सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

50 लाख रुपये थी शुरुआती लागत
नगर परिषद ने लगभग डेढ़ साल पहले सड़क के निर्माण के लिए योजना तैयार की थी। शुरुआती दौर में इसकी अनुमानित लागत 50 लाख रुपये तय की गई। इसके कुछ समय बाद दोबारा से सड़क निर्माण के लिए रुपरेखा तैयार की गई तो यह 67 लाख तक पहुंच गई। अब कुछ समय पहले दोबारा से सड़क निर्माण का लेखा-जोखा तैयार किया गया तो यह एक करोड़ 17 लाख तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नगर परिषद की योजना
नगर परिषद की यह योजना है कि 12 क्राॅस रोड की सड़क को सुभाष पार्क की सड़क तक एक समान बनाया जाएगा, जिससे कि जगाधरी-अंबाला नेशनल हाईवे पर आवागमन करने वाले वाहन उक्त रास्ते से सीधा बस अड्डा, छावनी रेलवे स्टेशन और दिल्ली और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले हाइवे तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकें। यह रास्ता तैयार होने से लोगों के समय की बचत होगी और वह जल्दी गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।
फोटो-3
सिरदर्दी बन गई ये सड़क : अशोक
अशोक बताते हैं कि कई साल हो गए सड़क का सुधार नहीं हुआ। कई बार नगर परिषद के अधिकारी भी आए, पैमाइश भी हुई। बावजूद इसके सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। टूटी सड़क सिरदर्दी बन गई है।
फोटो-4
परेशानी भरा है यहां से सफर : भूषण
स्थानीय निवासी भूषण का कहना है कि सेवा समिति स्कूल के चौक से लेकर गुड़गुड़िया नाले तक यह सड़क का एक छोटा हिस्सा परेशानी का कारण बना है, लेकिन नगर परिषद आज तक इसका निर्माण नहीं कर पाई। रोजाना कोई न कोई महिला, बुजुर्ग आ बच्चा इस रास्ते पर गिरकर घायल हो रहा है।

वर्जन
सड़क के निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। इस पर लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च होंगे। फाइल अप्रूवल के लिए भेजी है। फंड मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed