फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now it's not time to thumb, need to raise at demerit

अब अंगूठा दिखाने नहीं, खामी पर उंगली उठाने की जरूरत : धनखड़

Thu, 18 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 18 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now it's not time to thumb, need to raise at demerit
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायत शिक्षित होने से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी एक बड़ा बदलाव आएगा। इस चुनाव के बाद अंगुठा दिखाने की प्रथा का अंत हुआ है और अब यह प्रतिनिधि हर खामी पर उंगली उठाने की क्षमता रखते हैं व प्रदेश के विकास के इंजन के रूप में अपनी भूमिका अदा करेंगे। वे बुधवार को हुडा मैदान अंबाला शहर में अंबाला मंडल के पांच जिलों के 13857 पंचों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलवाने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि अंबाला जिला के 3199, कैथल जिला के 2835, कुरुक्षेत्र जिला के 3307, पंचकूला के 909 और यमुनानगर के 3607 पंच शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदस्यों के कौशल विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे तथा प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ के चेतन भगत, नाना देशपांडे के चित्रकूट तथा अन्ना हजारे के रालेगन सिद्धि गांव की सफलता की कहानी पर आधारित डाक्यूमेंटरी दिखाई जाऐगी ताकि वे इनसे प्रेरित होकर अपने क्षेत्र का समुचित विकास करवा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस बार 34 प्रतिशत पंच निर्विरोध चुने गये। चुनाव ने गांव को जोड़कर एक कर दिया, यह एक बड़ी उपलब्धि रही है।
विज्ञापन

सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि हरियाणा के पंचायत चुनावों ने पूरे विश्व में एक नई मिसाल स्थापित की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने लंदन की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए जिला परिषद का चुनाव लड़कर एक नई मिसाल कायम की है और वह इसका जिक्र संसद सत्र के दौरान भी करेंगे। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षित पंचायत के फैसले को प्रदेश वासियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने कहा कि पंचायत सदस्य अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने वार्ड और गांव के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों ने लगभग दो घंटे तक पंचायत प्रतिनिधियों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें गीतों व रागनियों के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक अशोक मीणा, उपायुक्त अशोक सांगवान, पुलिस उपायुक्त जश्नदीप सिंह रंधावा, निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त मोनिका मलिक, एसडीएम कै. शक्ति सिंह, नगराधीश प्रतिमा चौधरी,  जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह, सचिव आरटीए अमित पांचाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक वीना छिब्बड़, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के सदस्य मोहन लाल बग्गन, कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भोपाल, डा. संजय शर्मा, रितेश गोयल, मांगे राम पंजैल, सुषमन शर्मा, अनुभव अग्रवाल, नीता खेड़ा, नम्रता गौड, मनदीप राणा, डीडीपीओ रेनू जैन, डीआरओ जेएस विर्क, सिविल सर्जन डा. विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed