फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now get better treat malnourished children

अब कुपोषित बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज

Mon, 30 Jun 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 30 Jun 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now get better treat malnourished children
अंबाला सिटी। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में जल्द ही न्यूट्रीशियन रिहब्लेटिशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें इन बच्चों के लिए स्पेशल वार्ड की व्यवस्था रहेगी। इन सेंटरों पर न केवल बच्चों का इलाज होगा, बल्कि उनके खानपान की भी पूरी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


 इसके अलावा इन बच्चों की माताओं को भी ये खास ट्रेनिंग दी जाएगी कि उन्हें अपने बच्चों की देखभाल कैसे करनी है?
अंबाला शहर के सिटी सिविल अस्पताल में इस सेंटर का निर्माण कार्य जारी है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
 इस सेंटर के लिए अस्पताल परिसर में ही अलग से भवन तैयार किया जा रहा है। इस सेंटर के लिए अलग से एक डाक्टर और चार नर्सों की व्यवस्था रहेगी और सेंटर में ऐसे बच्चों के लिए आठ बेड भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


अंबाला में होगा हरियाणा का दूसरा न्यूट्रीशियन रिहेब्लीटेशन
सिविल अस्पताल में एनआरएचएम की स्कीम के तहत बनाया जा रहा न्यूट्रीशियन रिहेब्लीटेशन सेंटर हरियाणा का दूसरा सेंटर होगा। इससे पहले पंचकूला में कुपोषित बच्चों के लिए सेंटर शुरू किया जा चुका है। इसके तहत कुपोषित बच्चों का इलाज किया जाएगा। इससे पहले ऐसे बच्चों के इलाज के लिए बच्चों को लेकर चंडीगढ़ भागना पड़ता था। लेकिन इस योजना के शुरू होने से मरीजों को यहीं इलाज भी मिलेगा और अभिभावक को चंडीगढ़ की दौड़ से छुटकारा भी मिलेगा।  इसके साथ ही बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उनकी माताओं को सिविल अस्पताल में स्पेशल भोजन बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि घर पर ही कुपोषण रहित आहार बनाया जा सके। जबकि सिविल अस्पताल में  भर्ती कुपोषित बच्चों को डाक्टरों की देखरेख में स्पेशल तरह का खाना भी मिलेगा। ताकि बच्चों का विकास हो सके ।  इस सेंटर में बच्चों के ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे टेस्ट निशुल्क किए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए खिलौनाघर भी बनेगा
ईलाज के दौरान बच्चों का मनोरंजन भी हो सके। इसके लिए इस योजना में बच्चों के लिए एक ट्वॉय रूम भी बनाया जाएगा। बच्चे इलाज के दौरान इन रूम में आपस में खेलकर मनोरंजन भी कर सकेंगे। ट्वॉय रूम में बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने रखे जाएंगे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed