फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notice pasted outside Nigar cinema, buying and selling is illegal

Ambala News: निगार सिनेमा के बाहर चस्पाया नोटिस, खरीद-फरोख्त करना गैरकानूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted outside Nigar cinema, buying and selling is illegal
अंबाला। निगार सिनेमा की भूमि हरियाणा सरकार की मलकीयत है व एक्साइज एरिया में पढ़ती है। इसलिए सरकार व नगर परिषद की अनुमति के बिना भूमि की स्थिति को बदलकर प्लाॅट बेचना व किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त करना गैरकानूनी है। उक्त नोटिस कार्यालय नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा मंगलवार दोपहर को निगार सिनेमा के बाहर दीवारों पर चस्पा दिया गया है।
विज्ञापन

नोटिस के माध्यम से जानकारी दी गई है कि नगर परिषद के संज्ञान में आया है कि निगार सिनेमा प्रॉपर्टी नंबर 6275 ए, 6275 1 निकलसन रोड कैंट की संपत्ति पर भूमि की स्थिति को बदलकर टुकड़े करके प्लॉट बेचने की प्रक्रिया की जा रही है। जीएलआर रिकॉर्ड के अनुसार यह संपत्ति केदारनाथ पुत्र मूलचंद, किशनचंद, राजेश्वरी देवी पत्नी महावीर प्रसाद, राधा वल्लभ, किशनचंद्र,शकुंतला देवी पत्नी परमानंद के नाम आक्यूपेंसी राइट के कॉलम में दर्ज है। गौरतलब है कि यह मामला हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के संज्ञान में आया था। उन्होंने नगर परिषद के प्रशासक को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


सूचना मिली थी कि निगार सिनेमा की संपत्ति को टुकड़ों के रूप में प्लाॅट काटकर बेचने की तैयारी हो रही है। यह संपत्ति हरियाणा सरकार की मलकीयत है। इसलिए आमजन को आगाह करने के लिए नोटिस चस्पाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति इस जगह से संबंधित खरीद-फरोख्त न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed