फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Northern Railway earned 500 crores from parcel

Ambala News: उत्तर रेलवे ने पार्सल से 500 करोड़ कमाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway earned 500 crores from parcel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे ने पार्सल राजस्व के तौर पर 500 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं जो भारतीय रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक हैं। ये उपलब्धि दिल्ली,अंबाला सहित मुरादाबाद, लखनऊ और फिरोजपुर मंडल के आपसी प्रयास से संभव हुई है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद, अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक की अवधि के दौरान उत्तर रेलवे ने 500 करोड़ का पार्सल राजस्व सफलतापूर्वक अर्जित करके उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए 430.68 करोड़ रुपए के पार्सल और राजस्व लक्ष्य को वित्तीय वर्ष 2022-2023 को समाप्त होने से पहले ही प्राप्त कर लिया है जबकि इस वित्तीय वर्ष का एक महीना शेष है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल भी अव्वल

इसी कड़ी में अंबाला रेल मंडल ने पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अधिक पार्सल राजस्व अर्जित करके नया आयाम स्थापित किया है। इस वर्ष फरवरी तक निर्धारित किए गए लक्ष्य 17.05 करोड़ के मुकाबले अंबाला मंडल ने 17.77 करोड़ अर्जित किए हैं यानि 72 लाख रुपये की अधिक बढ़ोतरी हासिल की है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादयान व रितिका वशिष्ठ ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया के मार्गदर्शन और संबंधित कर्मचारियों के प्रयास से हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed