Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NMMS examination tomorrow; 3,829 students to appear across 13 centres

Ambala News: एनएमएमएसएस परीक्षा कल, 13 केंद्रों पर बैठेंगे 3829 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
NMMS examination tomorrow; 3,829 students to appear across 13 centres
एनएमएमएसएस परीक्षा कल,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली इस परीक्षा में जिले के 3829 पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच छावनी और आठ सिटी में स्थित हैं।
जिला गणित विशेषज्ञ एवं एनएमएमएसएस के जिला नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षण के 90 और शैक्षिक योग्यता परीक्षण के 90 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और चार विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षा ओएमआर उत्तर-पत्रक पर होगी। विद्यार्थियों के अभ्यास के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र, उत्तर कुंजियां, प्रश्न-बैंक और मॉडल ओएमआर शीट सभी स्कूल प्रमुखों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये यानी कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पिछले वर्ष जिले के 101 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये हैं परीक्षा केंद्र
अंबाला छावनी में फरूखा खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बकरा मार्केट, जैन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोल चक्कर चौक के पास, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सदर बाजार, हिल रोड, सिख वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा सिटी में एएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टीबी अस्पताल, जगाधरी गेट के पास, सोहन लाल डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी गेट के पास, पीकेआर जैन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पॉलिटेक्निक चौक के सामने, एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन कॉलेज के पास, श्री जीआरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन कॉलेज (सरगोधा) के सामने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब हाई स्कूल, मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास और केपीएके महाविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नदी मोहल्ला, प्रेम मंदिर के पास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed