{"_id":"6317afedde061d1f3f594ded","slug":"next-year-you-come-early-ambala-ambala-news-knl120300535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले बरस तू जल्दी आ... से गूंजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले बरस तू जल्दी आ... से गूंजे बाजार
विज्ञापन
छोटा बाजार से निकली गई विसर्जन यात्रा के दौरान विराजमान गणपित महाराज। संवाद
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से मंगलवार को बाजार व कॉलोनियां गूंज उठी। शहर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए बैंड बाजों व ढोल नगाड़ा के साथ श्री गणपति महाराज की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली।
अंबाला सिटी के कोतवाली बाजार में श्री सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी की ओर से मनाए जा रहे 10वें श्री गणेश महोत्सव का विधिपूर्वक समापन किया गया। इस दौरान सोसायटी सदस्य सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, सचिन मोनू, राकेश गुप्ता, अरुण शर्मा आदि ने बताया कि बीते 31 अगस्त को गणपति महाराज को विधिपूर्वक सुंदर सजाए गए पंडाल में विराजमान किया था। प्रतिदिन गणपति महाराज की आराधना विभिन्न भजन गायकों के माध्यम से की गई।
मंगलवार को सभी भक्तों की ओर से गणपति महराज की पूजा अर्चना कर विशेष आरती कर गणपति महाराज को पंडाल से विदा किया गया। जहां भक्तों ने श्री गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में भाग लिया। यह विसर्जन यात्रा कोतवाली बाजार से प्रारंभ होकर तंदूरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, दाल बाजार, पटेल रोड बाजार से होते हुए अंबाला सिटी के जगाधरी गेट पहुंची, जहां पर विसर्जन यात्रा का भव्य समापन किया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार अंबाला सिटी की प्राचीन श्री गणेश मंदिर छोटा बाजार में श्री गणेश मंडल संस्था की ओर से 21वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों से भजन गायकों ने पंडाल में पहुंचकर श्री गणेश महाराज की महिमा का गुणगान किया, वहीं बीते रोज भगवान श्री कृष्ण, भोले शंकर व गणपति महाराज की विभिन्न प्रकार से सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई थी, मंगलवार को सुबह 11 बजे गणपति महाराज के दरबार में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात गणपति महाराज के दरबार में रंगों की होली भी खेली गई।
सभी भक्तों ने श्री गणेश जी महाराज को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे पर रंगों की वर्षा करते हुए डोल नगाड़ों के साथ गणपति महाराज की विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया। यह विसर्जन यात्रा छोटा बाजार से प्रारंभ होकर पटेल रोड से होते हुए जगाधरी गेट पहुंची, जहां पर सभी शहर वासियों ने गणपति महाराज को मात्था टेका व प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रंग-बिरंगे हुए सभी भक्तों ने गणपति महाराज के विभिन्न भजनों पर जमकर झूमे।
उसके बाद गणपति महाराज का भव्य स्वागत करते हुए हरिद्वार के लिए विसर्जन यात्रा रवाना की गई। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन बीते वर्षों की भांति हरिद्वार में किया जाएगा। इस दौरान कई भक्तजनों की गाड़ियां गणपति महाराज विसर्जन यात्रा में शामिल हुई। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से विसर्जन यात्रा को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

कोतवाली बाजार से गणपति की विसर्जन यात्रा निकालते संस्था के सदस्य। संवाद- फोटो : Ambala