फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New roads will be built in the city, work on the road of Sector-9 has started

Ambala News: शहर में बनेंगी नई सड़कें, सेक्टर-9 की सड़क का कार्य हुआ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
New roads will be built in the city, work on the road of Sector-9 has started
शहर के सेक्टर-नौ की बनाई जा रही सड़क। संवाद - फोटो : Samvad
अंबाला सिटी। नगर निगम ने निविदा होने के कई माह बाद शहर की सड़कों को बनाने का कार्य शुरू करवाया है। सेक्टर-9 की सड़क को बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क को आधा उखाड़ दिया गया है और अब नया बनाया जाएगा। इस सड़क की हालत काफी खस्ता थी। अब सड़क बनने से हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। वहीं, शहर में 12 सड़कों को बनाया जाना है। इन सड़क पर करीब 24 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


24 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें, निविदा हो चुकी
- वार्ड-19 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से माता रानी चौक तक, वार्ड-9 में पुरानी घासमंडी से एसए जैन स्कूल तक, वार्ड-10 में हनुमान मंदिर से आर्य समाज मंदिर तक, अग्रसेन चौक, शुक्लकुंड व हनुमान मंदिर, वार्ड-16 में शहीद उधम सिंह चौक से सेक्टर-8 व 9 की डिवाइडिंग रोड, राजीव गांधी खेल स्टेडियम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक तक, मानव चौक से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक तक सहित कुल 12 सड़कों को करीब 24 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इन सड़कों को बनाने के लिए निविदा हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल ने बताया कि सेक्टर-9 की सड़क को बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। शहर में टूटी हुई बाकी सड़कों को भी बनाया जाएगा। निगम क्षेत्र में सड़कों पर करीब 40 करोड़ का बजट खर्च होगा। नई बनने वाले सड़कों को लेकर निविदा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed