{"_id":"601c514f8ebc3ed1b63ea25c","slug":"new-delhi-kalka-shatabdi-trin-will-run-from-8th-february-ambala-news-knl599410120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ फरवरी से चलेगी नई दिल्ली-कालका शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ फरवरी से चलेगी नई दिल्ली-कालका शताब्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन के समय नई दिल्ली जाकर जरूरी काम निपटाने वाले व्यापारियों, नौकरी पेशा लोगों सहित छात्रों को अब राहत मिलने वाली है। लगभग 9 माह के अंतराल के बाद 8 फरवरी को नई दिल्ली से शाम को और 9 फरवरी को सुबह कालका से शताब्दी का संचालन होगा। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए सीट बुकिंग सहित ट्रेन संचालन को लेकर जानकारी रेलवे के क्रिस सिस्टम पर अपलोड की जा रही है।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 02005 दैनिक शताब्दी 8 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 5.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 6.18 पर पानीपत, 7 बजे कुरुक्षेत्र, 7.50 बजे अंबाला और रात 8.31 पर चंडीगढ़ स्टेशन होते हुए रात 9.15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी की दिशा में ट्रेन नंबर 02006 कालका शताब्दी स्पेशल 9 फरवरी को कालका से सुबह 6.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 6.45 चंडीगढ़, 7.33 अंबाला, 8.08 कुरुक्षेत्र और 8.50 बजे पानीपत होते हुए सुबह 10.15 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
02011/12 का पहले हो रहा संचालन
यात्रियों के लिए पहले ट्रेन नंबर 02011/12 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 02011 नई दिल्ली से सुबह 7.40 बजे प्रस्थान कर 8.51 पर पानीपत, 9.37 बजे कुरूक्षेत्र, 10.28 बजे अंबाला और 11.05 बजे चंडीगढ़ होते हुए 11.45 पर कालका पहुंच रही है। वापसी में ट्रेन नंबर 02012 उसी दिन शाम 5.45 बजे कालका से प्रस्थान कर 6.15 बजे चंडीगढ़, 7.03 अंबाला, 7.37 बजे कुरुक्षेत्र, 8.29 बजे पानीपत होते हुए रात 9.55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
व्यापारियों और छात्रों को फायदा
नई दिल्ली-कालका के बीच दोनों दिशाओं में शताब्दी संचालित होने से व्यापारियों, छात्रों और नौकरी पेशा को काफी फायदा होगा। इस शताब्दी से सुबह नई दिल्ली पहुंचकर पूरा दिन कार्य किया जा सकता है और शाम को काम खत्म होने पर इसी शताब्दी से ही वापस घर पहुुंचा जा सकता है।
- गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक अंबाला मंडल।