{"_id":"60d3a0478ebc3e33571ad91e","slug":"new-born-baby-found-in-th-field-of-berheri-khurd-ambala-news-knl74173228","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बरेहड़ी खुर्द में खेतों के पास लावारिस मिला प्रीमैच्योर बेबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बरेहड़ी खुर्द में खेतों के पास लावारिस मिला प्रीमैच्योर बेबी
विज्ञापन
20 जून को झाड़ियों में मिले एक घंटे के नवजात शिशु का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब बरेहड़ी खुर्द गांव में चरी (ज्वार) के खेतों के पास बुधवार सुबह प्री-मैच्योर बेबी (अपरिपक्व जन्म) मिलने से मातृत्व एक बार फिर शर्मसार हो गया है।
बच्ची समय से करीब दो माह पहले जन्मी थी और जन्म के चंद मिनटों बाद ही उसे फेंक दिया गया। मौके पर पहुंचे लोगों से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची इसी गांव की आशा वर्कर कुसुम लता ने सरकारी एंबुलेंस में उसे नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सिटी नागरिक अस्पताल भेजा गया। यहां पर उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में रखा गया है। वीरवार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शहजादपुर थाने में धारा 315 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की पहचान और धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए।
----------------
एक किलो की थी बच्ची
नागरिक अस्पताल अंबाला शहर के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि बच्ची प्रीमैच्योर थी और उसका वजन बेहद कम था। उसका जन्म भी कुछ ही देर पहले हुआ था। समय से पहले जन्म लेने और वजन काफी कम होने के कारण बच्ची की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे की घटना है जब खेतों के पास अपरिपक्व बच्ची दिखी। ग्रामीणों से पता चलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी जय कुमार के अनुसार सात माह की अपरिपक्व बच्ची मिली है, जिसकी बाद में मौत हो गई। बच्ची के परिवार का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए नागरिक अस्पताल, दाइयों व अन्य प्राइवेट अस्पताल के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं।