{"_id":"67c0c4f453bedf01f70903b2","slug":"neonatologist-opd-now-on-friday-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138341-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नियोनेटोलॉजिस्ट ओपीडी अब शुक्रवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नियोनेटोलॉजिस्ट ओपीडी अब शुक्रवार को
विज्ञापन
अंबाला। समय से पहले जन्म लेने वाले व जन्म के समय कम वजन वाले नवजात शिशुओं के उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में भी नियोनेटोलॉजिस्ट डॉक्टर की ओपीडी शुरू हो गई है।
इसमें आदेश मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर एमडी नियोनेटोलॉजिस्ट डॉक्टर तृप्ति अग्रवाल निशुल्क उपचार करेंगी। हालांकि यह ओपीडी सप्ताह में केवल एक दिन कमरा नंबर 116 में हर शुक्रवार को लगेगी।
अभी तक नागरिक अस्पताल में एक भी नियोनेटोलॉजिस्ट डॉक्टर न होने के कारण इस तरह के नवजात बच्चों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया जाता था। यहां तक कि नवजात बच्चों को बार-बार दिखाने के लिए परिजनों को चंडीगढ़ ओपीडी या फिर प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे। इस परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस ओपीडी की शुरुआत की है।