फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Navdeep Jalbera felicitation ceremony in Ambala, Police set barricades to stop farmers, leaders sit on protest

Ambala: पुलिस व किसानों की सफल बातचीत, नवदीप जलबेड़ा के सम्मान समारोह का मामला, अब शंभू बॉर्डर होगा कार्यक्रम

Wed, 17 Jul 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Jul 2024 04:09 PM IST
सार

अंबाला में किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा की रिहाई के बाद सम्मान समारोह को लेकर किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। सुबह कुछ किसान शहर की नई अनाज मंडी में समारोह के लिए पहुंच गए थे, लेकिन यहां पुलिस ने किसानों को डिटेन कर लिया।

विज्ञापन
Navdeep Jalbera felicitation ceremony in Ambala, Police set barricades to stop farmers, leaders sit on protest
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में किसानों ने बुधवार को अनाज मंडी में एक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही किसानों की एसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा थी। ताकि जल्द से जल्द किसान नेता नवदीप जलबेड़ा की रिहाई की जाए। मगर देर रात्रि को नवदीप जेल से जमानत पर रिहा हुआ तो किसानों ने घेराव के फैसले को टाल दिया था और अपने अनाज मंडी के कार्यक्रम को यथावत रखा था।

विज्ञापन


मगर पुलिस पहले से ही किसानों के शहर में घुसने नहीं देना चाहती थी ऐसे में अंबाला के जितने भी एंट्री प्वाइंट थे वहां पर नाका लगाकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही किसानों ने अपने जत्थेबंदियों के साथ शहर में कूच किया तो उन्हें नाके पर रोक लिया गया। इसके बाद किसान नाकों पर ही बैठ गए हैं। अंबाला हिसार राजमार्ग के पास गांव बलाना में बने नाके पर किसान बैठ गए। लेकिन पुलिस और किसानों की सफल बातचीत के बाद अब किसान कार्यक्रम शंभू बॉर्डर पर करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर भी जत्थेबंदियों को संबोधित करते दिखाई दिए। वहीं पुलिस भी नाकों पर तैनात है। किसानों ने नाकों के पास ही लंगर भी शुरू कर दिया है। ऐसे में शहर के एंट्री के रास्तों में आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले सुबह किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी व अन्य अनाज मंडी के पास पहुंचे थे तब पुलिस ने करीब 30 किसानों को हिरासत में ले लिया था।

किसानों और पुलिस के बीच वार्तालाप जारी
किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा की रिहाई के बाद सम्मान समारोह को लेकर किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। सुबह कुछ किसान शहर की नई अनाज मंडी में समारोह के लिए पहुंच गए थे, लेकिन यहां पुलिस ने किसानों को डिटेन कर लिया। यहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद किया था। इसके बाद किसान अंबाला-चंडीगढ़ बायपास पर लोहसिंबली के पास एकत्रित हुए और यहां से ट्रैक्टर और गाड़ियों में चलकर अंबाला शहर नई अनाज मंडी के लिए बलाना से होते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने नसीरपुर पीकेआर जैन वाटिका के पास बैरिकैड्स लगाकर रोक लिया।



यहां काफी पुलिस बल तैनात रहा। जैसे ही किसान अंबाला शहर की तरफ आए तो पुलिस ने किसानों को रोक लिया। यहां किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने पुलिस अधिकारियों को रास्ता रोकने का कारण पूछा तो पुलिस अधिकारियों ने किसानों को धारा-163 का उल्लंघन न का करने का आह्वान किया। बातचीत में किसानों की तरफ से मनजीत सिंह घुमाणा, काका सिंह कोटला, अभिमन्यु कोहाड़, जंग सिंह, चमकौर सिंह और मलकीत सिंह नेता शामिल रहे। किसानों ने पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए पुलिस एएसपी सृष्टि गुप्ता से बातचीत की।

पुलिस ने बातचीत के लिए थोड़ा समय मांगा। वहीं, रास्ता बंद होने से एक एंबुलेंस भी बीच में फंस गई तो पुलिस ने बैरिकैड्स हटाकर एंबुलेंस को रास्ता दिया। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि वह शहर की नई अनाज मंडी में किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा का सम्मान समारोह करने जा रहे थे। उनका सरकार के खिलाफ कोई कार्यक्रम नहीं था। एसपी कार्यालय का घेराव भी वह बंद कर चुके हैं, तो उनको रोका क्यों जा रहा है।

वहीं, एएसपी सृष्टि गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अंबाला में धारा-163 ( पहले धारा-144) लगाई गई है। उसमें किसानों का एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। हमनें शहर नई अनाज मंडी में आए किसानों को भी आह्वान किया था कि यहां पर कार्यक्रम न करें, वह शंभू सीमा पर अपना कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर नई अनाज मंडी में किसानों को कार्यक्रम करने के लिए मना किया गया था, मगर वहां कुछ किसानों नेता आ गए थे, इसलिए उनको डिटेन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ समाधान के लिए बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed