फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Parishad raid in vageteble market

..सब्जी मंडी में पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई को लेकर सचिव से भिड़े रेहड़ी-फड़ी मालिक, बोले वाहवाही लूटने के लिए हो रही है कार्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad raid in vageteble market
अंबाला। सब्जी मंडी में पॉलिथिन जब्त करने को लेकर मंगलवार को रेहड़ी फड़ी के जरिये सब्जी बेचने वाले नगर परिषद अधिकारियों से भिड़ गए। कार्रवाई से गुस्साए इन लोगों ने साफ कहा कि कार्रवाई करनी है तो फिर पॉलिथिन बनाने वाली फैक्ट्रियों पर करें, जहां धड़ल्ले से इसका निर्माण हो रहा है। रेहड़ी फड़ी वालों का आरोप है कि वाहवाही लूटने के लिए नप अधिकारी पॉलिथिन जब्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इस कार्रवाई से गरीब लोगों को ही नुकसान हो रहा है। हालांकि नप सचिव राजेश कुमार ने कार्रवाई पर उठाए जा रहे सवालों का सटीकता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे तो राज्य सरकार के आदेशों की पालना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नप टीम ने अचानक की मंडी में रेड
मंगलवार को पॉलिथिन का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के नप की टीम ने सचिव राजेश कुमार की अगुवाई में सब्जी मंडी में रेड की। जांच टीम ने पहले मंडी के बाहर गेट पर लगी एक रेहड़ी से पॉलिथिन जब्त की। इसके बाद जांच टीम ने सचिव के आदेश पर पूरी मंडी से पॉलिथिन जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई शुरू की। जांच टीम ने यहां कई रेहड़ी-फड़ी वालों से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बस स्टैंड के बाहर लगी रेहड़ियां जब्त की
मंडी में कार्रवाई करने के बाद नगर परिषद की टीम बस स्टैंड के पास पहुंची। यहां जांच टीम ने बाहर लगी रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई रेहड़ियों से सामान जब्त कर ट्रॉली में डाला गया। सचिव राजेश कुमार ने रेहड़ी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने तय सीमा से बाहर रेहड़ी लगाई तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसी रेहड़ी वाले को जानबूझकर तंग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद बस स्टैंड के साथ डीलक्स चौक, पूर्ण सिंह का ढाबा रोड व होटल डी मेट्रो पोल तक सड़क पर किए गए कब्जों को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब ठेकेदार ने दस फीट तक जमाया कब्जा
बस स्टैंड के बाहर ही शराब ठेकेदार द्वारा किए गए कब्जे की जांच के लिए सचिव मौके पर पहुंचे। वे ठेकेदार द्वारा किए गए कब्जे को देख दंग रह गए। ठेकेदार ने तय सीमा से बाहर लोहे के एंगल लगाकर 10 फीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया हुआ था। सचिव ने ठेके के कारिंदों को तुरंत एंगल हटाने के आदेश दिए। साफ कहा कि अगर एंगल नहीं हटाया गया तो फिर नप खुद कार्रवाई करेगी। ठेके के साथ ही गली में भी एक ढाबा संचालक ने नप की दुकान के बाहर पक्के शेड डालकर कब्जा किया हुआ था। ढाबा मालिक को भी तुरंत शेड हटाने के आदेश दिए।

दुकानदारों को भी कब्जे हटाने के आदेश
शुलभ शौचालय के साथ गली में जांच के दौरान सचिव को 20 दुकानों के आगे अवैध कब्जे पाए गए। सचिव ने यहां भी दुकानदारों को तुरंत दुकानों के आगे किए गए कब्जे हटाने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर जल्द ये कब्जे नहीं हटाए गए तो वे खुद जेसीबी के जरिये इन्हें हटाने का काम करेंगे। सचिव की चेतावनी के बाद सभी दुकानदारों को पसीना आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed