{"_id":"604fbb098ebc3e592e0ea536","slug":"murder-shajadpur-ambala-ambala-news-knl64267557","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंडों से पीटकर युवक की हत्या, शहजादपुर बस अड्डे परिसर में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंडों से पीटकर युवक की हत्या, शहजादपुर बस अड्डे परिसर में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
शहजादपुर बस अड्डे पर घटनास्थल के बाद मौके पर पड़ा बिंडा, चप्पल व अन्य सामान और जांच करते हुए डीएसप?
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बीबीपुर के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक की सोमवार शाम बस अड्डा परिसर में 12 युवकों ने डंडों से पीटकर कर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
जानकारी के अनुसार शहजादपुर के निकटवर्ती गांव बीबीपुर का रहने वाला युवक पारस शहजादपुर में किसी काम से आया था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अड्डे में मौजूद था। इसी दौरान उसके ऊपर 12 युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पूरे एरिया की नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही मृतक के परिजनों को भी मामले से अवगत करवाया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर कई जगह छापे भी मारे लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे। अभी तक पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया था। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बड़ा भाई और बड़ी बहन के अलावा परिवार में माता-पिता हैं। पारस परिवार में सबसे छोटा था। पिता बरखा राम धीमान राजमिस्त्री हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने नारायणगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी भी मौके पर पहुंचे
वारदात की सूचना के बाद डीएसपी अनिल कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। बस अड्डा परिसर में इस दौरान कस्सी का बिंडा और अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया। मौके पर सीन आफ क्राइम टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
वारदात से कस्बे में दहशत
बस अड्डे पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बस अड्डे के भीतर जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उसने बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। इस घटना से यात्री भी सहम गए। बता दें कि सुबह और शाम बस अड्डा परिसर में अकसर युवतियां और महिलाएं बस के इंतजार में खड़ी रहती हैं। ऐसे में अब इनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। कस्बे में इस वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पारस बेरोजगार था।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलने पर मृृतक पारस की मां अस्पताल में अपने बड़े बेटे के साथ पहुंची थी। जहां दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार यही कह रही थी कि बेटा आखिर क्यों मुझे छोड़कर चला गया तू। मृतक बेटे के शव पर पड़ी चादर को उठाकर मां बार-बार यही कह रही थी उठ जा मेरे लाल।
करीब साढ़े पांच मुझे सूचना मिली थी कि एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों के बारे में पता चल गया है। आरोपी शहजादपुर के ही बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए नारायणगढ़ शवगृह में रखवा दिया गया है।
- धूमसिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर।