{"_id":"5e9f42b88ebc3e908a716e00","slug":"murder-case-six-named-including-sister-in-law-nephew-and-niece-ambala-news-knl28688741","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमेज की हत्या का मामला : भाभी, भतीजे और भतीजी सहित छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमेज की हत्या का मामला : भाभी, भतीजे और भतीजी सहित छह नामजद
विज्ञापन
murder case six named including sister-in-law nephew and niece
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रौलों में सजायाफ्ता गुरमेज की गंडासी व डंडों से हत्या करने के मामले में पुलिस ने सगे भतीजे, भतीजी, भाभी सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। मृतक गुरमेज की पत्नी पूजा के बयान के आधार पर जाने से मारने सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत यह कार्रवाई की गई। मृतक गुरमेज के भतीजे मनजिंद्र सिंह व उसकी पत्नी रजनी, भतीजी कुलजिंद्र, भाभी गुरमेश कौर, संदीप व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
40 दिन के पैरोल पर आया था गुरमेज
उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 अस्पताल में गुरमेज के पोस्टमार्टम के बाद शव गांव रौलों में लाया गया। इसके बाद पुलिस पहरे में उसका संस्कार किया गया। बता दें कि गुरमेज पर अपने ही बड़े भाई रणबीर सिंह की हत्या के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा था। वर्ष 2015 में उसने अपने भाई की हत्या की थी अब लॉकडाउन के चलते वह 40 दिन की पैरोल पर घर आया था। सोमवार दोपहर गुरमेज अपने घर के पास सब्जी खरीदने के लिए खड़ा था कि भतीजे ने साथियों व परिवार के संग मिलकर पहले तो कार से टक्कर मारी। फिर गंडासी व डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया। चंडीगढ़ अस्पताल जाते समय गुरमेज ने दम तोड़ दिया था।