फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muralidhar DAV first in group folk dance

Ambala News: समूह लोक नृत्य में मुरलीधर डीएवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Muralidhar DAV first in group folk dance
अंबाला। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (हरियाणा) की ओर से 17 व 18 को पंचायत भवन में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था इस अवसर पर अंबाला के आयुक्त डॉ. शालीन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 15 से 29 वर्ष की आयु के लोगों ने हिस्सा लिया और 24 टीमें शामिल हुई थी।इस दौरान लोक नृत्य और लोक गीतों समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल की 13 छात्राओं ने लोक समूह नृत्य में भाग लिया और प्रथम स्थान हासिल कर 15 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त की। समूह नृत्य का प्रशिक्षण विद्यालय की संगीत अध्यापिका मंजीत कौर द्वारा दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य व सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, जोन-डी डॉ आरआर सूरी ने सभी छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ विवेक कोहली व चेयरमैन प्रीतम पाल (रिटायर्ड जस्टिस) ने छात्राओं को अपनी शुभलामनाएं भेजी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता रहे।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed