फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mullana

मुलाना की चेतावनी, मर्यादा में रहें बागी नेता

Tue, 15 Oct 2013 05:10 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 15 Oct 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
Mullana
विकास समेत अन्य मसलों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वालों कांग्रेस शीर्ष नेताओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना जमकर बरसे।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे नेताओं को बागी करार देते हुए हद में रहने की चेतावनी दे डाली। मुलाना सोमवार को साहा में कांग्रेस भवन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान फूलचंद मुलाना ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, राज्यसभा में सांसद बीरेंद्र सिंह पर जमकर हमला बोला। मुलाना ने कहा कि ऐसे नेताओं को मर्यादा में रहकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन


बेवजह प्रदेश में पार्टी का नुकसान करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह के सरकार विरोधी बयानों से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मुलाना ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को चौधरी बीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल खराब कर रहे हैं भूखड़ी
बीते दिनों कालका में एक ट्रेन के उद्घाटन के बाद उसी ट्रेन से लौट रहीं केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पर हए पथराव को मुलाना में महज इत्तफाक बताया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। मुलाना ने कहा कि कुमारी सैलजा से किसी की क्या नाराजगी कि लोग उन्हें पत्थर मारें।

 साढ़ौरा के विधायक राजपाल भूखड़ी के इस संदर्भ में लगाए आरोपों को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि भूखड़ी पता नहीं क्यों बेवजह बातें करके राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।

राव इंद्रजीत सिंह पर पसोपेश
गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के कांग्रेस में होने न होने के सवाल पर कहा कि राव इंद्रजीत को हाल में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा था। इसका जवाब देते हुये उन्होंने कांग्रेसी होने के बात कही है। मुलाना ने सवाल किया कि जब वे कांग्रेसी हैं तो फिर सरकार की मुखालफत क्यों करते हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
उन्होंने कहा कि  राज्य में विकास की गति बहुत तेज और सामान चल रही है। साहा में टूल रूम का शिलान्यास आगामी 23 तारीख का होगा।

उन्होंने कहा कि इस शिलान्यास अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आएंगे। उन्होंने कहा कि गोहना भी एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। दस नवंबर को होने वाली इस रैली को हरियाणा शक्ति रैली का नाम दिया गया है।

सीएम ने स्थापित किए कीर्तिमान: प्रो. वीरेंद्र
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के नेतृत्व में प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि सहित हर क्षेत्र में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत गरीब आदमी का अपना आशियाना होने का सपना तथा सस्ती दर पर लोगों को अनाज उपलब्ध करवाया जाना कांग्रेस पार्टी की सोच है।


 उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश गुजरात से विकास के हर मामले में कहीं आगे है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा लोगों को बरगलाकर व झूठे आश्वासन देकर सत्ता हथियाई है तथा सत्ता में आने पर उनका शोषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed