{"_id":"65cd3fd41a30f1f6250ed3e4","slug":"mother-of-two-children-absconds-with-jewelery-and-cash-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118395-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो बच्चों की मां जेवर और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो बच्चों की मां जेवर और नकदी लेकर फरार
Thu, 15 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। पति के साथ दवा लेने अस्पताल गई दो बच्चों की मां घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 2012 में कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पास एक लड़का व एक लड़की है। वह 10 फरवरी की सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी को साथ लेकर नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए गया था।
इसके बाद उसने पत्नी को अस्पताल में छोड़ा और निजी काम से बाजार में चला गया। जब वह वापिस अस्पताल में पहुंचा तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को काफी तलाश किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी घर में रखे रुपये और जेवर भी साथ ले गई है।