{"_id":"68a62c99ead5a676be0a4013","slug":"mobile-stolen-from-kashyap-telecom-shop-ambala-news-c-36-1-amb1001-148128-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कश्यप टेलीकॉम की दुकान से मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कश्यप टेलीकॉम की दुकान से मोबाइल चोरी
Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। काला आम्ब मुख्य मार्केट में स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। फिरोजपुर गांव निवासी अमित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अमित ने चोरी के मामले में दो युवकों पर शक जताया है। अमित ने बताया कि उसकी कश्यप टेलीकॉम के नाम से दुकान है। रोजाना रात 10:30 बजे दुकान बंद करके वो अपने घर चला जाता है। 15 अगस्त को भी वो दुकान बंद करके घर चला गया था। 16 अगस्त को उनके पड़ोसी दुकानदार बलवंत ने बताया कि उनकी दुकान का शटर एक तरफ से उठा हुआ है। इस सूचना पर जब वो सुबह आठ बजे दुकान पर पहुचा तो देखा कि उसकी दुकान से कई मोबाइल फोन गायब थे। जब आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उसमें दो युवक संदिग्ध अवस्था में जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन