फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mismatch data pending on officials' portal, crops not being verified

Ambala News: मिसमैच डाटा अधिकारियों के पोर्टल पर लंबित, फसल नहीं हो रही सत्यापित

Sat, 04 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mismatch data pending on officials' portal, crops not being verified
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रदेश के 22 जिलों में किसानों की फसल अधिकारियों के पोर्टल से सत्यापित नहीं हो रही। इस वजह से कई किसानों के मंडी में गेट पास कटने में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के पोर्टल पर मिसमैच डाटा तो पड़ा है, लेकिन अधिकारियों की ओर इस डाटा को समय पर सत्यापित नहीं किया जा रहा।
कई अधिकारियों के पोर्टल पर कम तो कई अधिकारियों के पोर्टल पर ज्यादा डाटा दर्शाया जा रहा है। पोर्टल से सत्यापित होने के बाद ही किसान अपनी फसल का गेट पास कटवा सकेंगे। प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार शाम 4 बजे तक 30 लाख 25 हजार 831.6 एकड़ में से 26 लाख 5 हजार 485.4 एकड़ सत्यापन के लिए लंबित था।
विज्ञापन

इस कारण से हुआ फसल का आंकड़ा मिसमैच : फसल को लेकर तीन तरह से सर्वे किया जाता है। इसमें पटवारी की ओर से गिरदावरी की जाती है, इसके साथ ही कृषि विभाग फसल पंजीकरण का कार्य करता है और हरसेक से सेटलाइट के माध्यम से फसल का सर्वे किया जाता है। अगर इन तीनों में से किसी भी एक विभाग की ओर से फसल सर्वे का आंकड़ा अलग दे दिया जाता है तो फसल का आंकड़ा मिसमैच हो जाता है। जैसे पटवारी व कृषि विभाग की ओर से किसान की फसल धान की दिखाई गई हो और हरसेक की ओर से उसी खेत में गन्ने की फसल दिखाई जाती है तो यह आंकड़ा मिसमैच में चला जाता है। वहीं, अब मिसमैच आंकड़ा को अलग-अलग अधिकारियों की ओर से सत्यापित किया जा रहा इसमें फसल आंकड़ा सत्यापित होने के बाद मुख्यालय के पोर्टल पर जाएगा। वहां से फसल सत्यापित होने के बाद ई-खरीद पोर्टल पर दिखेगी और यहां से सत्यापित होने के बाद किसान का गेट पास कट सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed