फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Anil Vij said in Ambala- Hindustan's horses and Pakistan's donkeys are famous

हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान: हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे मशहूर, चीन-पाक दोस्ती गधों के कारण

Tue, 01 Jul 2025 02:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Jul 2025 02:06 PM IST
सार

दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने के सवाल पर विज ने कहा कि सरकार प्रदूषण मानकों से अधिक प्रदूषण करने वाले वाहनों पर धीरे-धीरे रोक लगा रही है।

विज्ञापन
Minister Anil Vij said in Ambala- Hindustan's horses and Pakistan's donkeys are famous
अनिल विज, परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से मशहूर रहे हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती गधों के कारोबार के कारण है, जबकि हिंदुस्तान में घोड़ों की नस्लें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध हैं। विज ने कहा कि पाकिस्तान में 60.47 लाख गधों की आबादी है, जो दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी है। इन गधों की खाल से चीन में पारंपरिक दवा और सौंदर्य उत्पाद 'ई-जियाओ' बनाया जाता है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध मजबूत हुए हैं।

विज्ञापन


विज ने हिंदुस्तान की घोड़ा नस्लों जैसे मारवाड़ी, काठियावाड़ी, मणिपुरी पोनी, स्पीति, भूटिया और जंस्करी का जिक्र किया। उन्होंने ऐतिहासिक घोड़ों जैसे महाराणा प्रताप के चेतक, छत्रपति शिवाजी के कृष्णा और हम्मीर देव चौहान के बादल का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घोड़े भारत के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा हैं।
विज्ञापन




प्रदूषणकारी वाहनों पर कार्रवाई
दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने के सवाल पर विज ने कहा कि सरकार प्रदूषण मानकों से अधिक प्रदूषण करने वाले वाहनों पर धीरे-धीरे रोक लगा रही है। परिवहन विभाग की ऐप में हर वाहन का डेटा उपलब्ध है, जिसमें वाहन की आयु, टैक्स और खरीद की जानकारी शामिल है। पेट्रोल पंप पर कैमरे के जरिए वाहन की पहचान कर यह तय किया जाता है कि वह मानकों को पूरा करता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे किराया वृद्धि पर प्रतिक्रिया
भारतीय रेलवे द्वारा प्रति किलोमीटर दो पैसे की किराया वृद्धि पर विज ने कहा कि यह कई वर्षों बाद की गई मामूली बढ़ोतरी है। उन्होंने तर्क दिया कि महंगाई दर की तुलना में यह वृद्धि नगण्य है।


कोलकाता रेप केस पर तीखी टिप्पणी
कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले पर विज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हो, वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि इस तरह के मामले सरकारी संरक्षण के बिना नहीं हो सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed