{"_id":"1d91b65278f4a1e111a44dbfde1b5bdd","slug":"millions-of-chinese-have-not-bought-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी खरीदकर नहीं दी लाखों की पेमेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी खरीदकर नहीं दी लाखों की पेमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल से 1400 क्विंटल चीनी मंगवाकर पेमेंट न देने पर कैंट स्थित दालमंडी की एक फर्म के मालिक व अन्य व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई इलाका पुलिस ने डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह के आदेशानुसार की और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड चौकी इंजार्च सतबीर हुड्डा का कहना है कि एजेंट सुशील कुमार की शिकायत पर फर्म के राजीव, अरुण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शुगर मिल के एजेंट सुशील कुमार ने 28 अक्तूबर को डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह को अंबाला कैंट स्थित दालमंडी की एक फार्म के मालिक व अन्य के खिलाफ 1400 क्विंटल चीनी की राशि देने की शिकायत सौंपी थी।
विज्ञापन
जिसमें सुशील ने कहा था कि फार्म के मालिक ने ये चीनी अपने एक जान पहचान को बेच दी थी और उससे चीनी की राशि भी वसूल कर ली थी। परंतु फार्म के मालिक ने 1400 क्विंटल की राशि न तो मिल को सौंपी और न ही उसके दी। इसी आधार पर पुलिस ने फार्म के मालिक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन